फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Traffic Police Issue Over 800 Challans Daily Against Wrong-Side Driving

UP: आखिर कैसे होगा सुधार...आगरा में रोजाना 800 से ज्यादा काटे जा रहे चालान, फिर भी तोड़ रहे यातायात नियम

Sat, 20 Dec 2025 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Dec 2025 09:52 AM IST
सार

विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का अभियान तेज हो चुका है। रोजाना 800 से ज्यादा चालान काटे जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
Agra Traffic Police Issue Over 800 Challans Daily Against Wrong-Side Driving
Traffic police, police constable, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपरीत दिशा में वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस ने अभियान शुरू किया है। कमिश्नरेट के तीनों जोन में ऐसे वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं। लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने ब्लैक स्पाट चिन्हित करने के साथ दुर्घटनाओं के कारणों पर रिपोर्ट तैयार की है। इसके अनुसार तीनों जोन में शमशाबाद रोड पर हादसों में सबसे अधिक मौतें हुई हैं। इसके साथ ही सिटी में सबसे अधिक हादसे सिकंदरा थाना क्षेत्र में हुए हैं। हादसों का सबसे बड़ा कारण खराब ड्राइविंग है। इसके साथ ही समय बचाने के लिए विपरीत दिशा में वाहन चलाने वाले भी जिम्मेदार हैँ। पुलिस टीमें बनाकर तीनों जोन में रोजाना 800 से अधिक संख्या में चालान कर रही है। सिकंदरा क्षेत्र में रोजाना 200 से अधिक चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed