फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Trade Center Covid Hospital England And America Doctors Will Help For Treatment

#ladengecoronase: सींगना के अस्पताल में अमेरिका और इंग्लैंड के चिकित्सकों से मिलेगा परामर्श

Tue, 11 May 2021 12:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 11 May 2021 12:26 AM IST
सार

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आगरा ट्रेड सेंटर में बनाए इस अस्पताल का सोमवार शाम को निरीक्षण किया। तय किया गया कि सेंटर की सभी चिकित्सीय व्यवस्थाएं प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधीन रहेंगी।

विज्ञापन
Agra Trade Center Covid Hospital England And America Doctors Will Help For Treatment
आगरा के सींगना में तैयार कोविड अस्पताल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

आगरा एफमेक की ओर से सींगना स्थित 350 बेड का अस्थायी कोविड सेंटर सोमवार से शुरू कर दिया गया। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आगरा ट्रेड सेंटर में बनाए इस अस्पताल का सोमवार शाम को निरीक्षण किया। तय किया गया कि सेंटर की सभी चिकित्सीय व्यवस्थाएं प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधीन रहेंगी। स्वास्थ्य विभाग के 6 चिकित्सकों के साथ एफमेक ट्रस्ट को सहयोग कर रहे आईएमए और एनएमओ के 12 चिकित्सक सेंटर में रहेंगे। अमेरिका, इंग्लैंड के चिकित्सक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भी सेंटर से जुड़े हैं। 
विज्ञापन


कोविड कंट्रोल सेंटर से भेजे जाएंगे मरीज
एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर और ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने सींगना में ही बैठक की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने तय किया है कि कोविड कंट्रोल रूम में बेड के लिए जिन मरीजों के फोन आ रहे हैं, वह सींगना स्थित ट्रेड सेंटर में बनाए अस्पताल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


एफमेक ट्रस्ट की ओर से जारी फोन नंबर पर भी मरीजों को बेड बुक करने की सुविधा मिलेगी। सोमवार को कोरोना संक्रमित भर्ती होने के लिए पहुंचे, लेकिन उनका ऑक्सीजन लेवल 95 पर होने के कारण उन्हें फिलहाल होम आइसोलेशन में रहने का सुझाव दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डाइट चार्ट किया गया जारी
सेंटर में कोविड संक्रमितों का डाइट चार्ज जारी किया गया। इसमें सुबह 7 बजे अजवाइन व जीरा का गर्म पानी, 8:30 बजे सुबह का नाश्ता, 9 बजे चाय-कॉफी, दोपहर 12 बजे सूप, दोपहर का भोजन 12:30 बजे, अपराह्न 4 बजे दालचीनी, शहद व नींबू पानी, शाम 6 बजे चाय और रात में 7:30 बजे भोजन दिया जाएगा।

10 हजार रुपये में 4 दिन तक मिलेगा इलाज
एफमेक ट्रस्ट अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि कोविड मरीजों के इलाज के लिए 10 हजार रुपये का पैकेज है, जिसमें चार दिन तक आक्सीजन, सुबह-शाम का खाना, नाश्ता, फल, सूप, काढ़ा, चाय-कॉफी, बिस्किट आदि शामिल होंगे। इस मामूली शुल्क को बेहतर संचालन और व्यवस्थाएं बनाने के लिए लिया जाएगा। नि:शुल्क सेवा का दुरुपयोग होने की आशंका थी। उन्होंने बताया कि 350 बेड की क्षमता वाले अस्पताल में 100 सामान्य बेड, 200 बेड आक्सीजन सुविधा के और 50 बेड पाइप्ड ऑक्सीजन के होंगे, जिनमें 20 बेड बाईपेप सुविधा के साथ होंगे।
आगरा: जसराना विधायक की पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव, जिलाधिकारी ने निजी अस्पताल में कराया भर्ती

मथुरा: कोरोना संक्रमण से चार की मौत, 337 पॉजिटिव मिले, 746 नए कंटेनमेंट जोन बनाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed