{"_id":"69fe0c57f004836d620cd91a","slug":"agra-top-in-state-in-citizen-feedback-of-swachh-survey-2026-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण: सिटीजन फीडबैक में आगरा प्रदेश में अव्वल, दूसरे-तीसरे स्थान पर रहे ये नगर निगम; देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण: सिटीजन फीडबैक में आगरा प्रदेश में अव्वल, दूसरे-तीसरे स्थान पर रहे ये नगर निगम; देखें लिस्ट
Fri, 08 May 2026 11:13 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 08 May 2026 11:13 PM IST
सार
मेयर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने स्मार्ट सिटी सभागार में बैठक कर कहा कि शॉपिंग मॉल, स्कूल, कॉलेज, होटल, बाजार और व्यस्त चौराहों पर कैनोपी एवं स्टैंडी लगाकर लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रति जागरूक करें और फीडबैक भरवाएं।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वच्छ सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक में इस बार 500 की जगह 1000 अंक किए गए हैं। इसी वजह से फीडबैक के लिए नगर निगम पूरी तरह से जुट गया है। आगरा नगर निगम अब तक स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए दिए गए सिटीजन फीडबैक में पूरे प्रदेश में अव्वल है। फिरोजाबाद नगर निगम दूसरे और प्रयागराज नगर निगम तीसरे स्थान पर है।
स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए केंद्रीय टीम आगरा आने वाली है। इससे पहले सिटीजन फीडबैक लिया जा रहा है। 13 सवालों के जवाब लोगों से मांगे जा रहे हैं, जिनमें कूड़ा गाड़ी घर आने, कचरा अलग-अलग लेने, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, पब्लिक टॉयलेट की स्थिति आदि को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। इसमें आगरा से सबसे ज्यादा 44,774 लोगों ने फीडबैक दिया है, जबकि दूसरे नंबर पर फिरोजाबाद में 37,518 और तीसरे नंबर पर प्रयागराज नगर निगम में 20,364 लोगों ने फीडबैक दिया है। बरेली नगर निगम 18,944, गोरखपुर नगर निगम 17,776, लखनऊ नगर निगम 11,695, मथुरा नगर निगम 11,593 और वाराणसी 10,525 लोगों का फीडबैक ही भरवा सका है।

कॉलेज, मॉल में भरवाएं फीडबैक
आगरा को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए नगर निगम सिटीजन फीडबैक के लिए जुटा हुआ है। मेयर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने स्मार्ट सिटी सभागार में बैठक कर कहा कि शॉपिंग मॉल, स्कूल, कॉलेज, होटल, बाजार और व्यस्त चौराहों पर कैनोपी एवं स्टैंडी लगाकर लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रति जागरूक करें और फीडबैक भरवाएं।
हर दिन अधिकारी इसकी समीक्षा करें और जोनवार प्रगति रिपोर्ट बनाएं। हर वार्ड में मॉनिटरिंग प्रभावी रखें। बैठक में सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा, मुख्य अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक अजय कुमार राम, कार्यवाहक मुख्य अभियंता विद्युत अरविंद श्रीवास्तव, लेखाधिकारी विपिन यादव और सभी सेनेटरी इंस्पेक्टर मौजूद रहे।
सबसे ज्यादा फीडबैक वाले नगर निगम
आगरा- 44,774
फिरोजाबाद- 37,518
प्रयागराज- 20,364
बरेली-18,944
गोरखपुर- 17,776
लखनऊ-11,695
मथुरा- 11,593
वाराणसी-10,525