फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Top 10 Defaulters To Be Auctioned Notic Issued Hindi News

आगरा: नीलाम होंगी टॉप-10 बकाएदारों की 5.29 करोड़ रुपये की संपत्तियां, छह के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी

Thu, 25 Feb 2021 09:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 25 Feb 2021 09:02 AM IST
विज्ञापन
Agra Top 10 Defaulters To Be Auctioned Notic Issued Hindi News
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा जिले में टॉप-10 बकाएदारों की 5.29 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क होंगी। जिला प्रशासन इन्हें नीलाम करेगा। पहले चरण में छह बकाएदारों के विरुद्ध एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कुर्की नोटिस जारी किए हैं। कोरोना संक्रमण के बाद से राजस्व वसूली ठप है। टॉप-10 बकाएदारों ने रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी होने के बाद भी पैसा जमा नहीं किया। इनमें सबसे ज्यादा बैंक ऋण के बकाएदार हैं।
विज्ञापन


बिजली व स्टांप चोरी में इनके विरुद्ध आरसी जारी की गई हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने राजस्व समीक्षा में बकाएदारों से वसूली के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व योगेंद्र कुमार ने बताया कि 2017 से 2019 तक छह बकाएदार हैं जिन्होंने तीन साल में पैसा जमा नहीं किया। इनकी संपत्तियों की कुर्की व नीलामी से राजस्व वसूली की जाएगी। चार बकाएदारों ने कुछ पैसा दिया है। बकाया वसूली के लिए उनकी संपत्तियों का सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


रेरा ने 20 बिल्डरों को दिए नोटिस
एडीएम वित्त योगेंद्र कुमार ने बताया कि शहर में 20 बिल्डरों के विरुद्ध रेरा ने नोटिस जारी किए हैं। इनकी संपत्तियों का आंकलन किया जाएगा। फिर इनकी कुर्की होंगी। उन्होंने कहा कि बिल्डरों की अधिकांश संपत्तियां विवादित हैं। ऐसे में नीलामी में कोई खरीददार तैयार नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी संपत्तियां होंगी नीलामी
- प्रियांशु यादव, ओरिएंटल इन्फ्राटेक पर 1.44 करोड़ रुपये का स्टांप बकाया।
- दर्शन सिंह व मुकेश कुमार निवासी किरावली पर 45.90 लाख रुपये की बैंक की बकाएदारी।
- मै. पवन आइस एंड कोल्ड स्टोरेज, बाह पर 32.76 लाख रुपये की विद्युत बकाएदारी।
- पूरन सिंह पुत्र दया शंकर निवासी किरावली पर 34.09 लाख रुपये बैंक की बकाएदारी।
- शाहिद परवेज पुत्र दिलावर खां निवासी किरावली पर 28.10 लाख रुपये बैंक का बकाया।
- धर्मवीर व दिलीप सिंह निवासी अरदाया पर 25.98 लाख रुपये बैंक की बकाएदारी है।

इनकी संपत्तियों का सत्यापन
- मुन्नी देवी पत्नी पदम सिंह पर 29.88 लाख रुपये बैंक देय बकाया।
- महाराज सिंह पर 37.05 लाख रुपये स्टांप बकाया।
- हाजी आवास सहकारी समिति पर 30.02 लाख रुपये स्टांप बकाया।
- विवेक जालान पदम गृह इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 1.21 करोड़ रुपये स्टांप बकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed