फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra to Tundla passenger will run from 6 June 

खुशखबर: छह जून से चलेगी आगरा से टूंडला पैसेंजर, इन  यात्रियों को मिलेगी राहत 

Tue, 31 May 2022 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 May 2022 09:56 AM IST
सार

कोरोना काल में बंद हुई आगरा से टूंडला के बीच में चलने वारी पैसेंजर  फिर से शूरू होने जा रही है। इस पैसेंजर का संचालन होने से  दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
 

विज्ञापन
Agra to Tundla passenger will run from 6 June 
जफराबाद-सुल्तानपुर रेल मार्ग पर खड़ी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कैंट-टूंडला (अनारक्षित) पैसेंजर दो साल बाद फिर छह जून से प्रतिदिन चलने लगेगी। इससे दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। काफी संख्या में लोग आगरा से टूंडला के बीच आवागमन करते हैं। 

विज्ञापन


कोरोना काल में हुई थी बंद 

गाड़ी संख्या 04157/56 का संचालन कोरोना काल से बंद था। अब छह जून से सुबह 7:50 बजे आगरा कैंट से चलकर 8:02 बजे राजा की मंडी, 8:15 बजे आगरा सिटी, 8:27 बजे यमुना ब्रिज, 8:37 छलेसर, 8:45 बजे कुबेरपुर, 8:54 बजे एत्मादपुर, 9:30 बजे टूंडला पहुंचेगी। टूंडला से यह गाड़ी दोपहर 1:30 बजे चलेगी, जो दोपहर 3:00 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। दैनिक यात्री संजीव शर्मा ने बताया इससे बड़ी राहत मिलेगी। राजेश कुमार का कहना है कि गाड़ी की शाम छह बजे वापसी होनी चाहिए। इससे नौकरीपेशा को ज्यादा फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन

ईदगाह से चलेगी बांदीकुई पैसेंजर

ईदगाह बांदीकुई पैसेंजर का संचालन छह जून से आगरा कैंट स्टेशन के स्थान पर ईदगाह स्टेशन से किया जाएगा। रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलने वाली पैसेंजर सुबह 9:35 बजे ईदगाह से चलेगी, जो दोपहर एक बजे बांदीकुई पहुंचेगी। बांदीकुई से यह ट्रेन 1:50 बजे चलेगी, जो बिचपुरी होकर शाम पांच बजे ईदगाह पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed