{"_id":"6a2883d5bd69bbc6fa0af166","slug":"agra-to-host-a-gathering-of-1200-fast-bowlers-from-the-state-agra-news-c-365-1-sagr1044-108311-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा में लगेगा प्रदेश के 1200 तेज गेंदबाजों का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा में लगेगा प्रदेश के 1200 तेज गेंदबाजों का मेला
Wed, 10 Jun 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
सुनील जोशन
आगरा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) प्रदेश में तेज गेंदबाजों की नई पौध तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करने जा रहा है। इसके तहत आयोजित होने वाले फास्ट बॉलर्स स्पीड हंट के लिए आगरा को प्रमुख केंद्र बनाया गया है। दो दिवसीय ट्रायल में आगरा समेत 12 जिलों के 1200 से अधिक महिला और पुरुष तेज गेंदबाज अपनी रफ्तार और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस स्पीड हंट में आगरा के अलावा अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, कासगंज, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, बदायूं, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की गेंदबाजी की गति आधुनिक स्पीड गन से मापी जाएगी। साथ ही प्रत्येक प्रतिभागी की वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी, जिससे उनकी गेंदबाजी तकनीक, एक्शन और क्षमता का विस्तृत विश्लेषण किया जा सके।
यूपीसीए की ओर से भेजे जाने वाले पूर्व प्रथम श्रेणी और रणजी खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में शामिल रहेंगे। चयनकर्ता खिलाड़ियों की गति के साथ-साथ उनकी तकनीक, फिटनेस, निरंतरता और गेंदबाजी कौशल का भी मूल्यांकन करेंगे। स्पीड हंट का उद्देश्य प्रदेश के कोने-कोने से प्रतिभाशाली तेज गेंदबाजों की पहचान कर उन्हें उच्चस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। यूपीसीए प्रदेशभर से 35 सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों का चयन करेगा। चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण शिविर में तैयार किया जाएगा और उन्हें भविष्य में बोर्ड ट्रॉफी सहित विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
तेज गेंदबाजों के लिए बेहतरीन मंच
यूपीसीए का स्पीड हंट युवा तेज गेंदबाजों के लिए बेहतरीन मंच है। आगरा को केंद्र बनाए जाने से आसपास के जिलों के खिलाड़ियों को भी बड़ा अवसर मिलेगा। उम्मीद है कि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और रफ्तार से चयनकर्ताओं को प्रभावित करेंगे। यूपीसीए की ओर से ट्रायल की तिथियों की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। - सुनील जोशन, अध्यक्ष, आगरा क्रिकेट एसोसिएशन।