{"_id":"6995f111ea8800330e0288ce","slug":"agra-to-get-new-civil-enclave-in-september-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा को सितंबर में मिलेगी नए सिविल एंक्लेव की सौगात, 55 फीसदी काम पूरा; इन शहरों के लिए शुरू होंगी उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा को सितंबर में मिलेगी नए सिविल एंक्लेव की सौगात, 55 फीसदी काम पूरा; इन शहरों के लिए शुरू होंगी उड़ानें
Wed, 18 Feb 2026 10:34 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:34 PM IST
सार
आगरा को जल्द ही नए सिविल टर्मिनल की सौगात मिल सकती है। बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने निर्माणाधीन सिविल एंक्लेव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण करते केंद्रीय मंत्री।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा को सितंबर तक नए सिविल टर्मिनल की सौगात मिल जाएगी। 55 फीसदी निर्माण कार्य हो चुका है। बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ धनौली स्थित निर्माणाधीन सिविल एंक्लेव का मुआयना किया।
निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट प्रभारी ने मंत्री को बताया कि 441.79 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस एंक्लेव के बेसमेंट का कार्य जटिल था। इसके पूरा होने के बाद अब निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में विकास के लिए धनौली गांव को नगर निगम की परिधि में शामिल कराने की बात भी कही। इससे पहले खेरिया एयरपोर्ट सभागार में आयोजित सलाहकार समिति की बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. बघेल ने भविष्य की रूपरेखा बताई। कहा कि नई उड़ानें शुरू होंगी।
आगरा से गोवा, सूरत, गुवाहाटी, जम्मू-कश्मीर और बौद्ध सर्किट (वाराणसी) के लिए फ्लाइट शुरू कर इन शहरों को भी जोड़ा जाएगा। एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई कि सीआईएसएफ के जवानों की संख्या बढ़ाकर 250 की जाएगी। उनके आवास और उपकरणों के लिए 5 एकड़ जमीन आवंटित नहीं हो पाई है। सिविल एंक्लेव में 19 चेक-इन काउंटर, 22 डिजी यात्रा डिवाइस और 3 एयरोब्रिज जैसी आधुनिक यात्री सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
मजदूरों के बीच पहुंचे मंत्री, पूछा- आयुष्मान कार्ड बना या नहीं
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री का एक अलग रूप भी देखने को मिला। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से सीधी बात की। मंत्री ने उनसे पूछा कि उन्हें समय पर मजदूरी मिल रही है या नहीं। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र श्रमिकों का ई-श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें।
कैसा होगा नया सिविल एंक्लेव
कुल क्षेत्रफल - 144.07 एकड़
पार्किंग क्षमता- 600 वाहन (मल्टीलेवल + सरफेस)
चेक-इन काउंटर- 19 (प्लस 12 ई-चेक इन)
ग्रीन एनर्जी - 500 किलोवॉट का सोलर प्लांट
आधुनिक सुविधाएं - 12 एलिवेटर्स, 06 एस्केलेटर, 33 ईवी चार्जिंग स्टेशन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन