{"_id":"68c101e0488fff5b4a0ea29a","slug":"agra-to-get-international-multi-purpose-stadium-50-acres-under-consideration-2025-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का तोहफा, 50 एकड़ भूमि की तलाश में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का तोहफा, 50 एकड़ भूमि की तलाश में जुटा प्रशासन
Wed, 10 Sep 2025 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:13 AM IST
सार
आगरा के अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का तोहफा मिलने जा रहा है। मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इसके लिए 50 एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का चित्र।
विस्तार
ताजमहल के लिए दुनिया में मशहूर आगरा अब खेल के नक्शे पर भी पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का बहुउद्देशीय स्टेडियम बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इसके लिए 50 एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है।
मंडलायुक्त का कहना है कि ऐसा आधुनिक स्टेडियम बने जिसमें क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ-साथ हॉकी, एथलेटिक्स और अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकें। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद शहर की कनेक्टिविटी और आसान हो जाएगी। साथ ही यहां हर स्तर के होटल मौजूद हैं, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को ठहरने में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि एत्मादपुर रोड पर 25 एकड़ भूमि चिह्नित की जा चुकी है, लेकिन लक्ष्य 50 एकड़ भूमि जुटाने का है ताकि अंतरराष्ट्रीय मानक पूरे हो सकें।

Trending Videos
प्रमुख सचिव की विशेष रुचि
उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद इस परियोजना में विशेष दिलचस्पी ले रहे हैं। संजय प्रसाद पहले आगरा के जिलाधिकारी रह चुके हैं और शहर से उनका गहरा जुड़ाव है। माना जा रहा है कि उनके सहयोग से स्टेडियम की योजना तेजी से पूरी हो सकेगी।

खिलाड़ियों में बढ़ी उम्मीद
स्टेडियम बनने की उम्मीद से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी है। भारतीय हाॅकी टीम के पूर्व कप्तान जगबीर सिंह का कहना है कि अगर आगरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैदान मिलता है तो यहां के खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। वहीं हॉकी और एथलेटिक्स से जुड़े खिलाड़ियों का मानना है कि बहुउद्देशीय मैदान से सभी खेलों को समान बढ़ावा मिलेगा।

पर्यटन को भी मिलेगा लाभ
टूरिस्ट गिल्ड आगरा के अध्यक्ष अमूल्य कक्कड़ का कहना है कि इंटरनेशनल स्टेडियम बनने से आगरा में पर्यटन और खेल दोनों को बढ़ावा मिलेगा। ताजमहल देखने आने वाले विदेशी पर्यटक मैचों और टूर्नामेंटों का भी आनंद ले सकेंगे। साथ ही स्थानीय कारोबार और होटल इंडस्ट्री को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।