{"_id":"606412b43bb1f72c57021b5f","slug":"agra-to-ahmedabad-indigo-airlines-flight-starts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मुंबई-अहमदाबाद से हवाई सेवा से जुड़ी ताजनगरी, बंगलुरू और भोपाल के लिए विमान सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मुंबई-अहमदाबाद से हवाई सेवा से जुड़ी ताजनगरी, बंगलुरू और भोपाल के लिए विमान सेवा
Wed, 31 Mar 2021 11:42 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
होली पर इंडिगो एयरलाइंस ने मुंबई और अहमदाबाद से हवाई सेवा के जरिए ताजनगरी को जोड़ दिया। भोपाल और बंगलुरू के बाद मुंबई और अहमदाबाद के लिए सोमवार से उड़ान शुरू हो गई। पहले ही दिन अहमदाबाद से आगरा 49 यात्री आए तो 54 आगरा से अहमदाबाद गए, जबकि मुंबई से 70 यात्री आगरा आए और 57 ने आगरा से मुंबई के लिए उड़ान भरी। मुंबई, अहमदाबाद और बंगलुरू के लिए इंडिगो एयरलाइंस की हवाई सेवा को अच्छा रिस्पांस मिला है।
सोमवार को होली पर खेरिया हवाई अड्डे पर तीन विमान उतरे। तीनों विमानों से आगरा में 239 यात्रियों ने सफर किया। सबसे पहले अहमदाबाद-आगरा फ्लाइट सुबह 8 बजे अहमदाबाद से सुबह 10.10 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंची। इससे 49 यात्री आगरा आए। सुबह 10.30 बजे आगरा से 54 यात्री लेकर अहमदाबाद के लिए रवाना हुई। मुंबई-आगरा फ्लाइट सुबह 10.50 बजे मुंबई से चलकर दोपहर 12.55 बजे आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंची। इसमें 70 यात्री आए। आधा घंटे बाद दोपहर 1.25 बजे मुंबई के लिए रवाना हो गई। इससे 57 यात्री मुंबई गए। भोपाल से केवल दो यात्री आए और 7 गए।
आगरा में कोरोना: दयालबाग-कमला नगर, आवास विकास फिर बने चुनौती, 11 दिन में 55 मरीज मिले
विज्ञापन
सप्ताह में तीन दिन उड़ान
मुंबई और अहमदाबाद के लिए उड़ानें सप्ताह में तीन दिन के लिए हैं। मुंबई के लिए हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को इंडिगो की उड़ान रहेगी। अहमदाबाद के लिए प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को फ्लाइट होगी। इंडिगो एयरलाइंस आगरा से बंगलुरू, भोपाल, मुंबई और अहमदाबाद के लिए उड़ानें संचालित कर रही है। भोपाल-आगरा फ्लाइट हर रोज है, जबकि बंगलुरू-आगरा उड़ान रविवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को उपलब्ध रहेगी।

Trending Videos
अच्छा रिस्पांस मिला
होली पर चार शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू हुई है। तीन शहरों के लिए रिस्पांस अच्छा मिला है। ऐसा ही रिस्पांस रहा तो कई और शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू हो सकती है। - एए अंसारी, डायरेक्टर, एयरपोर्ट अथॉरिटी
गोवा की उड़ान फिर शुरू हो
गोवा की उड़ान फिर शुरू होनी चाहिए। गोवा और आगरा के बीच कुछ दिन चलकर उड़ान बंद हो गई, यही रवैया खराब है। एक बार उड़ान शुरू की तो उसे कम से कम छह माह तो चलाएं। तीन-चार दिन बाद ही बंद करने से नहीं यात्री मिलते। - राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
नियमित संचालित की जाएं
जो उड़ानें शुरू की हैं, वह इस सीजन चलाई जाएं। हालांकि गर्मी में और बढ़ते कोरोना के संक्रमण के कारण उड़ानों का समय ठीक नहीं, पर यह नियमित संचालित होनी चाहिए, तभी यात्रियों का भरोसा कायम होगा। - प्रहलाद अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर