फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra third coldest city in UP on monday

यूपी में तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा आगरा, बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुरे, तापमान लुढ़का

Tue, 15 Jan 2019 02:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Jan 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
Agra third coldest city in UP on monday
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

मकर संक्रांति के बाद सर्दी से निजात मिलना शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार कम से कम तीन दिन तो सर्दी का सितम झेलना ही पड़ेगा। मकर संक्रांति के तीन दिन बाद तक न्यूनतम तापमान लुढ़क कर दो डिगी तक गिर सकता है, वहीं सर्द हवाएं दिन में भी लोगों को परेशान करती रहेंगी। 

विज्ञापन


सोमवार को भी सुबह से बर्फीली हवाएं चलीं, जिस वजह से आगरा प्रदेश का तीसरा सबसे सर्द शहर रहा। अलीगढ़ 19.2 डिग्री के साथ पहले नंबर पर रहा। बर्फीली हवाएं चलने के कारण सोमवार को खिली धूप भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। 
विज्ञापन


सुबह से ही सर्द हवाएं तीर की तरह से चुभीं। लोग गुनगुनी धूप सेंकने की उम्मीद में छतों और पार्कों में पहुंचे, लेकिन सर्द हवा के कारण धूप भी बेअसर रही। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन ठिठुरन और गलन बढ़ेगी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में गलन और ठिठुरन बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, वहीं दिन में भी पारा सामान्य से नीचे रहेगा। सुबह कोहरा छाए रहने के आसार हैं। कोहरे के कारण दृश्यता 200 मीटर तक रह सकती है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री के पास पहुंच सकता है।
 
शहर   तापमान
अलीगढ़ 19.2 डिग्री
मुजफ्फरनगर 20 डिग्री
आगरा   20.5 डिग्री
मेरठ  20.6 डिग्री
हरदोई  21 डिग्री
बरेेली 21.1 डिग्री
कानपुर 21.6 डिग्री
शाहजहांपुर 21.8 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed