{"_id":"5aeb27dd4f1c1b9f098b7e5f","slug":"agra-the-home-guard-jumped-into-the-air-due-to-the-storm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुदरत का कहरः अचानक आए तूफान से चारपाई सहित सौ फीट दूर गिरा चौकीदार, हुई मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुदरत का कहरः अचानक आए तूफान से चारपाई सहित सौ फीट दूर गिरा चौकीदार, हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 03 May 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
अागरा में 132 किमी. की रफ्तार से आए तूफान की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ठाकुर तेज सिंह इंटर कालेज का चौकीदार सुभाष (45) सौ फीट दूर जा गिरा।
वह चारपाई पर बैठा हुआ था। चारपाई भी उसके साथ दीवार से टकरा गई। इससे चौकीदार की मौत हो गई। गुरुवार सुबह कालेज में परिजनों के पहुंचने पर घटना की जानकारी हो सकी।
ककरारी, मलपुरा निवासी सुभाष पुत्र मंगल सिंह ठाकुर तेज सिंह इंटर कालेज में छह साल से चौकीदारी करता था। बुधवार रात को भी ड्यूटी पर आया था। परिजनों ने बताया कि वह सुबह छह बजे तक घर आ जाते थे।
विज्ञापन
गुरुवार को घर नहीं आने पर परिजन कालेज पहुंच गए। वहां पर सुभाष का शव दीवार के पास पड़ा हुआ था। वहीं पर चारपाई भी पड़ी थी।

तबाही का मंजर
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों को आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि तूफान के दौरान सुभाष कालेज में गैलरी में बैठा हुआ था। तूफान की वजह से हवा में चारपाई सहित सुभाष 100 फीट दूर तक उछल कर चला गया।
वह दीवार से टकरा गया, जिससे सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। उसने खाना भी नहीं खाया था। टिफिन पड़ा हुआ मिल गया।
परिजनों ने बताया कि सुभाष के तीन बेटे रिंकू, राहुल और रोहित हैं। वह मजदूरी करते हैं। बेटी रश्मि की शादी हो चुकी है। वहीं पत्नी गुड्डी देवी है। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।