{"_id":"5aa8ebf84f1c1bc3758b550d","slug":"agra-the-girl-left-the-father-alone-in-the-woods","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जंगल में बेसहारा मिला बुजुर्ग, लोगों ने वजह पूछी तो लफ्जों की जगह निकलने लगे आखों से आंसू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में बेसहारा मिला बुजुर्ग, लोगों ने वजह पूछी तो लफ्जों की जगह निकलने लगे आखों से आंसू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 14 Mar 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस पिता ने पाल-पोस कर इस लायक बना दिया कि बच्चे अपने पैरों पर खड़ हो सकें। उसी पिता को उनके बच्चे प्रताड़ित करते हैं। बीमार पिता का इलाज कराने की बजाय उन्हें जंगल में छोड़ दिया।
आगरा के सिकंदरा कैलाश मंदिर मार्ग की झाड़ियों में मंगलवार को सुभाष जैन (70) बीमार हालत में वृद्ध आश्रम के कर्मचारियों को कराहते हुए मिले।
आश्रम के कर्मचारी विनय शर्मा उन्हें अपने साथ ले आए। यहां उनसे पूछताछ की गई तो बुजुर्ग के मुंह से लफ्जों की जगह आंखों से आंसू बहने लगे। भरे गले से बुजुर्ग ने बताया कि उनका एक बेटा है।

वह परेशान करता है और बेटी रास्ते में छोड़कर चली गई है। काफी दिनों से तबीयत खराब है। पेशाब के लिए नली डली हुई है। उनका कहना है कि बेटा पीयूष जैन प्रताड़ित करता है।
बेटी मनीषा जैन निवासी अलका पुरी उन्हें मंदिर ले जाने के बहाने घर से लेकर आई और गाड़ी से आश्रम से पहले रास्ते में छोड़कर चली गई। बेटी बात-बात पर ताने देती है।
आश्रम के पदाधिकारियों ने बताया कि बुजुर्ग का इलाज करवाया गया है। उनके परिवारीजनों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी है।