फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: eleven boys and girls arrested in the raid

आगरा के इस होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस का छापा, दिल्ली की कॉल गर्ल समेत 11 गिरफ्तार

Tue, 27 Mar 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा Updated Tue, 27 Mar 2018 10:21 AM IST
Agra: eleven boys and girls arrested in the raid
sex racket - फोटो : demo pic
आगरा में पुलिस ने शहर एक होटल से 11 युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई होटल में वेश्यावृत्ति चलने की सूचना पर की थी। 


होटल से पकड़े गए इन युवक-युवतियों को पुलिस थाने ले आई है। यहां उनसे पूछताछ जारी है। वहीं होटल मालिक के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। 

सोमवार को आगरा के न्यू आगरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि होटल तपस्या में वेश्यावृत्ति चल रही है। थाना पुलिस ने पुलिस ने सीओ के नेतृत्व में छापेमारी की। 

Agra: eleven boys and girls arrested in the raid
छापेमारी के दौरान होटल के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
यहां पुलिस ने अलग-अलग कमरों से 11 युवक और युवतियों को पकड़ लिया। पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले आई। पुलिस की इस कार्रवाई से होटल में अफरातफरी मच गई। 

वहीं होटल के बाहर काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई थी। पुलिस होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं पुलिस इस मामले में अभी ज्यादा डिटेल नहीं दे रही है।

न्यू आगरा रोड स्थित होटल तपस्या में सोमवार दोपहर को पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार पकड़ लिया। यहां पर दिल्ली की कॉलगर्ल को बुकिंग पर बुलाया गया था। होटल के कमरों से दो कॉलगर्ल और तीन युवक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। 

दिल्ली की कॉलगर्ल भी पकड़ी गईं

Agra: eleven boys and girls arrested in the raid
देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने होटल मालिक और कर्मचारियों सहित 11 के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इंस्पेक्टर न्यू आगरा ने बताया कि दयालबाग रोड स्थित प्रतीक्षा एन्क्लेव निवासी प्रियंका रावत का होटल तपस्या है। इसे उनका बेटा सिद्धार्थ रावत और बेटी भी संचालित करते हैं। 

होटल में देह व्यापार की सूचना मिली थी। इस पर सीओ हरीपर्वत एएसपी रवीना त्यागी के नेतृत्व में दोपहर 3:30 बजे छापा मारा गया। इससे होटल कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन

Agra: eleven boys and girls arrested in the raid
call girl - फोटो : demo pic
तीन कमरों से दो युवती और तीन युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने मौके से होटल मैनेजर बबीता अग्रवाल, कर्मचारी रजनी, कुनाल अग्रवाल को पकड़ लिया। इसके बाद होटल मालकिन सहित उनके बेटे और बेटी को घर से पकड़ा। 

ग्राहकों में सादाबाद का आशु, हाथरस का अमित और एटा निवासी प्रेम खान है। पकड़ी गई कॉलगर्ल दिल्ली के जीबी रोड स्थित रेड लाइट एरिया की रहने वाली है। मूल रूप से कोलकाता की हैं। वह चार दिन से रुकी हुईं थीं। 

उनकी एक सप्ताह की बुकिंग थी। आपत्तिजनक सामग्री और बीयर की केन भी मिलीं। एएसपी रवीना त्यागी की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed