चीन के हांग्जो शहर के मेयर को पसंद नहीं आई ताजनगरी, कहीं ये बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व प्रसिद्ध ताजमहल की खूबसूरती तो चीन के एक शहर के मेयर की आंखों में बस गई, लेकिन आगरा का इंफ्रास्ट्रक्चर पसंद नहीं आया। उन्होंने शहर में खुला ड्रेनेज सिस्टम, खस्ताहाल सड़कें, टूटे-फूटे घर और गंदगी देखी। वे खूबसूरत ताजमहल की नगरी में ऐसी व्यवस्था की कल्पना भी नहीं कर रहे थे। उन्होंने जब शहर के हालात देखे, तो ताजनगरी को अपने शहर की तर्ज पर विकसित करने का न्यौता आगरा के मेयर को दे दिया।
उन्होंने बताया कि चीन का हांग्जो शहर सबसे खूबसूरत है। चीन में यह शहर पर्यटन और हेरिटेज के लिए प्रसिद्ध है। आगरा को भी पर्यटन के तौर पर तैयार किया जा सकता है, इसके लिए चाहें तो हांग्जो शहर का दौरा कर सकते हैं। हांग्जो शहर के मेयर जू लिई एक प्रतिनिधि मंडल के साथ ताजमहल देखने आए थे। उन्होंने ताज के दीदार के बाद आगरा के मेयर नवीन जैन के साथ नगर निगम अधिकारियों से गुरुवार को मुलाकात की। इसमें दोनों शहरों की समानता और संभावना को लेकर चर्चा हुई।
मेयर झू लिई ने बताया कि उनका शहर चीन में पर्यटन और हेरिटेज के लिए मशहूर है। चीन के एक बेहतर और साफ शहरों में नाम है। उन्होंने आगरा में ताजमहल होने से पर्यटन की अपार संभावना बताई। मेयर नवीन जैन से कहा कि वे अपना एक प्रतिनिधि मंडल हांग्जो शहर भेज सकते हैं। वे शहर का अध्ययन करके यहां भी पर्यटन और हेरिटेज को बेहतर बना सकते हैं।
हांग्जो के मेयर झू लिई ने शहर में हो रहे निर्माण कार्यों और खस्ताहाल सड़कों पर भी मेयर जैन से पूछा। मेयर जैन ने बताया कि शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया है। बारिश से सौ करोड़ रुपये की सड़कें खराब हो गईं। इस पर भी मेयर जू लिई ने सुव्यवस्थित तरीके से निर्माण कार्यों पर जोर दिया और अपने शहर के विकास के तरीके अपनाने पर बात की। हांग्जो के मेयर जू लिई 12 लोगों के डेलीगेशन के साथ भ्रमण पर निकले हैं।
एशियन गेम्स में शामिल होने का दिया निमंत्रण
हांग्जो के मेयर ने मेयर नवीन जैन को वर्ष 2022 के एशियन गेम्स में आने का न्यौता दिया। उन्होंने बताया कि एशियन गेम्स हांग्जो शहर में होना है। इस बीच मेयर नवीन जैन ने चीन में शाकाहारी व्यंजन की कमी बताई, तो वहां के मेयर ने कहा कि वे अपने शहर में अधिक से अधिक वेजीटेरियन रेस्टोरेंट को बढ़ावा देंगे।
मेयर ने ताजमहल दिया गिफ्ट
आगरा के मेयर नवीन जैन ने हांग्जो के मेयर झू लिई को स्वागत किया और यादगार ताजमहल का प्रतीक गिफ्ट किया। इस मौके पर हांग्जो के मेयर जू ने भी मेयर जैन को अपनी ओर से गिफ्ट दिया। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त अरूण प्रकाश, अपर नगर आयुक्त विजय कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।