फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Suicide murder Three people died together along with 12 year old innocent child only Rajni left alone

UP: अयोध्या धाम पर किसकी लगी नजर...12 साल के मासूम संग एक साथ तीन की मौत, घर में सिर्फ रजनी अकेली बचीं

Mon, 12 Feb 2024 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 12:12 PM IST
सार

लॉयर्स कॉलोनी में एक साथ तीन मौतों के बाद करुण क्रंदन गूंज रहा था। चार सदस्यों के खुशहाल परिवार को न जाने किसकी नजर लगी। बेटे, सास और पति की मौत के बाद अब घर में सिर्फ रजनी बचीं हैं। ससुर का पिछले साल ही निधन हो गया था। 
 

विज्ञापन
Agra Suicide murder Three people died together along with 12 year old innocent child only Rajni left alone
Agra Suicide after murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के लॉयर्स कॉलोनी में रविवार को दिवंगत अधिवक्ता मान सिंह चौहान के परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद करुण क्रंदन गूंज रहा था। लोगों की जुबां पर भी एक ही बात थी कि अयोध्या धाम को न जाने किसकी नजर लग गई।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता मान सिंह मूलरूप से फिरोजाबाद के पिपरौली के रहने वाले थे। तरुण इकलौता बेटा था। उसकी शादी 12 साल पहले आंवलखेड़ा की रजनी से हुई थी। उनका इकलौता बेटा कुशाग्र था। मान सिंह की दो बेटियों गुंजन और शालिनी भी शादीशुदा हैं। गुंजन की ससुराल सिकंदरा के रंगोली कालोनी में है, जबकि शालिनी गाजियाबाद में रहती है। बचपन के मित्र रमाशंकर शर्मा ने बताया कि मान सिंह चौहान फौजदारी के अधिवक्ता थे। वह बागवानी भी किया करते थे। घर के गार्डन से लेकर छत तक गमलों में पौधे लगा रखे थे। दीवानी में भी एक जगह पर फुलवारी बना ली थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मां की करुण पुकार: मेरे बेटू से एक बार मिला दो...12 साल के मासूम की मौत पर रोते-रोते हुई बेहोश; चीखों ने चीर दिया कलेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मान सिंह का पूरा परिवार श्रीराम का भक्त था। उन्होंने घर के प्रवेशद्वार पर लोहे की सीढि़यों की तरफ नेमप्लेट पर अयोध्या धाम लिख रखा था। घर के दरवाजे की चौखट पर राम लिखा था। इसके अलावा कार और बाइक पर राम लिखवा रखा है। घर की छत पर भी मंदिर बना लिया था, जिसमें हनुमान जी और श्रीराम परिवार की मूर्तियां स्थापित की थीं। परिजन ने बताया कि मान सिंह चौहान पौत्र से बहुत प्यार करते थे। दीवानी से आते समय रोजाना कुछ न कुछ पौत्र के लिए लेकर आते थे। कभी समोसे तो कभी पकौड़े लेकर आते थे। मान सिंह की अप्रैल 2023 में मौत हो गई। उनकी मौत के बाद बेटे ने कार खरीदी तो उस पर राम लिखवाया।

ये भी पढ़ें -   UP: चाय में घोलकर पिलाई मां-बेटे को मौत... फिर खुद लगाता रहा सिगरेट के कश पे कश; खौफनाक अंत से दहल गए लोग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed