फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Students Gots Amar Ujala Meritorious Student Award Ceremony in lucknow

मेधावी छात्र सम्मान समारोह: आगरा के मेधावी बोले- अमर उजाला ने दिया मंच, मुख्यमंत्री से मिला ऊर्जा का मंत्र

Sat, 05 Nov 2022 04:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Nov 2022 04:32 PM IST
सार

लखनऊ में अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के मेधावियों को सम्मानित किया। पुरस्कृत होकर लौटे मेधावियों ने कहा कि अपनी मेहनत से बोर्ड परीक्षा में मुकाम जरूर पाया, पर इतने बड़े मंच तक अमर उजाला के बदौलत ही पहुंचे।

विज्ञापन
Agra Students Gots Amar Ujala Meritorious Student Award Ceremony  in lucknow
मेधावी छात्र विकेश, विक्रम और प्रशांत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भर की मेधा और खचाखच भरा हॉल। तालियों के बीच पुरस्कार, ये किसी सपने के पूरे होने जैसा था। सोचा न था कि इतनी छोटी उम्र में ये सब हो जाएगा। शुक्रवार को लखनऊ में अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पुरस्कृत होकर लौटे आगरा के मेधावियों ने यह कहा। बोले, अपनी मेहनत से बोर्ड परीक्षा में मुकाम जरूर पाया, पर इतने बड़े मंच तक अमर उजाला के बदौलत ही पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रमाणपत्र पाकर गर्व महसूस हुआ और उनके शब्दों से ऊर्जा का नया मंत्र मिला।

विज्ञापन

सपनों को लगेंगे पंख

इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले के टॉपर रहे आशाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज के छात्र विक्रम सिंह लखनऊ में मिले सम्मान से गद्गद् हैं। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने बडे़ मंच पर पहुंचा दिया। मुख्यमंत्री के साथ मंच पर खडे़ होकर सम्मान मिलना बड़ी बात है। मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों ने भी हौसला बढ़ाया। ये सम्मान जीवन भर प्रेरणादायक रहेगा। इससे और विद्यार्थी भी प्रेरित होंगे। समारोह में मिली ऊर्जा से अच्छे मनोबल से यूपीएससी की तैयारी करूंगा। 

विज्ञापन

नई ऊर्जा भी मिली है

हाईस्कूल की परीक्षा में जिले के टॉपर रहे सिद्धांतराज इंटर कॉलेज जैतपुर के प्रशांत ओझा ने कहा कि जो सपने में भी नहीं सोचा था, वह अमर उजाला ने पूरा कर दिखाया। मुझे और परिजनों को खूब बधाइयां भी मिल रही हैं। समारोह में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मिला सम्मान जीवन का अभी तक का श्रेष्ठ अनुभव रहा। मुख्यमंत्री को करीब से देख सके। समारोह में उनकी प्रेरक बातों से जीवन में आगे बढ़ने का हौसला भी मिला है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरा करने के लिए नई ऊर्जा मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे यादगार पल बने

शमसाबाद के केसी इंटर कॉलेज नगला पाटन के छात्र विकेश हाईस्कूल के टॉपर हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ में अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित होना मेरे सपने पूरा होने जैसा है। प्रदेश भर के मेधावियों के बीच इतने बड़े मंच से पहली बार पुरस्कार मिला। ये पल मेरे जीवन का सबसे यादगार बन गया है। मुख्यमंत्री ने जीवन में सफल होने के लिए शॉर्टकट न अपनाकर चुनौतियां स्वीकार करने का मंत्र दिया। ये प्रेरक बातें मेरे जीवन भर काम आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed