{"_id":"5ab3930e4f1c1bc0758b6dbe","slug":"agra-student-written-his-notebook-love-story","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्डः साइंस की कॉपी में लिखी लव स्टोरी, एक छात्र ने जवाब की बजाय लिखा ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्डः साइंस की कॉपी में लिखी लव स्टोरी, एक छात्र ने जवाब की बजाय लिखा ये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन के दौरान तमाम कापियों में से 10, 20, 100 और 500 रुपये के नोट निकले। कापी में परीक्षार्थियों ने विषय से हटकर तरह-तरह की बातें भी लिखी हैं।
हाईस्कूल के परीक्षार्थी ने विज्ञान विषय की कापी में अपनी प्रेम कहानी ही लिख डाली है। परीक्षार्थी ने लिखा है कि वह लड़की से प्यार करता है। वह भी उससे प्यार करती है।
उसके घर वाले राजी हैं, लड़की के घरवाले रिश्ते के लिए नहीं मान रहे हैं। परीक्षार्थी ने लिखा है कि वह सभी को मना लेगा। वहीं एक परीक्षार्थी ने लिखा है कि ‘उड़ जाओ हंस तुम सरग लोक, दुनियां में तुम्हारा कोई नहीं।’

कॉपी में से निकले नोट
- फोटो : अमर उजाला
कई परीक्षार्थियों ने परीक्षक से पास करने की अपील की है। परीक्षक को प्रभावित करने के लिए तरह-तरह की कहानियां भी लिखी हैं।
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद कुमार पांडेय और जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद कुमार राय ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर परीक्षकों की कमी बताई गई। नए परीक्षकों की नियुक्ति के लिए अनुमति प्रदान की गई।
राजकीय इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक के मुताबिक उनके यहां कुछ विषयों के परीक्षक अभी तक मूल्यांकन के लिए पहुंचे नहीं हैं। निर्धारित अवधि में मूल्यांकन कार्य पूरा होना संभव नहीं दिख रहा है।

मूल्यांकन में हिस्सा लेने का आह्वान
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के प्रांतीय मंत्री डा. भोजकुमार शर्मा ने शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य में हिस्सा लेने के लिए आह्वान किया है।
बुधवार को संघ के पदाधिकारियों ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। शिक्षकों से समस्याएं पूछीं। कमी दूर करने के लिए उप नियंत्रकों से बातचीत भी की।