फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra student Udisha Gupta thanks to PM Narendra Modi for safe evacuation from Ukraine

रोमानिया से आगरा की बेटी ने भरी उड़ान: यूक्रेन से सुरक्षित निकालने पर पीएम मोदी का किया धन्यवाद

Sun, 27 Feb 2022 01:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Feb 2022 01:44 PM IST
सार

यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं को केंद्र सरकार द्वारा एयरलिफ्ट किया जा रहा है। आगरा की छात्रा उदिशा गुप्ता ने रविवार की सुबह 10 बजे घर वापसी के लिए उड़ान भरी है।

विज्ञापन
Agra student Udisha Gupta thanks to PM Narendra Modi for safe evacuation from Ukraine
आगरा की छात्रा उदिशा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युद्धग्रस्त यूक्रेन से सही सलामत वापस आ रही आगरा के दयालबाग की रहने वाली छात्रा उदिशा गुप्ता ने रोमानिया के एयरपोर्ट से घर वापसी की फ्लाइट में बैठते समय वीडियो संदेश भेजे हैं, जिनमें उन्होंने वहां के मुश्किल हालात का जिक्र किया है और यूक्रेन से सही सलामत घर लौटने के लिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है।

विज्ञापन


उदिशा ने वीडियो में कहा कि भारतीय छात्रों का समूह शनिवार से यूक्रेन के रोमानिया बार्डर पर फंसा रहा। पांच किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। चार घंटे बार्डर पार करने में लगे। ग्रुप में 200 से अधिक भारतीय छात्र थे। बार्डर पार कर पहुंचने पर रोमानिया के लोगों ने उनकी बहुत मदद की। उन्होंने बताया कि रोमानियाई लोगों ने हमें खाना दिया। गर्म कंबल दिए। आराम करने के लिए लॉज दिया। 
विज्ञापन


उदिशा ने वहां से उन्हें निकालने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा है। अन्य फंसे हुए छात्रों के लिए प्रार्थना की। सुबह 10 बजे रोमानिया एयरपोर्ट से उदिशा की फ्लाइट ने भारत के लिए उड़ान भरी है। आगरा में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के आदेश पर जिला आपदा विशेषज्ञ प्रवीन किशोर उदिशा व उनके परिजनों के निरंतर संपर्क में बने हुए हैं। यूक्रेन से दिल्ली तक फ्लाइट को आने में करीब आठ घंटे का समय लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एटा के रवि यादव हंगरी से होंगे रवाना

Agra student Udisha Gupta thanks to PM Narendra Modi for safe evacuation from Ukraine
तिरंगा लेकर खड़े रवि यादव व अन्य छात्र - फोटो : अमर उजाला

एटा जिले के पिलुआ कस्बा के रहने वाले रवि यादव यूक्रेन के जकारपट्टिया ओब्लास्ट से हंगरी पहुंचे। रवि यादव अपने साथियों के साथ वहां से फ्लाइट के जरिए भारत पहुंचे गए हैं। रवि यादव व अन्य छात्र बस से हंगरी पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर परिजनों को भेजी। बेटे की सुरक्षित घर वापसी कराने के लिए परिवार ने केंद्र सरकार का धन्यवाद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed