फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra student Shubham returned home from Australia who was injured in the attack

Agra: घर लौटा शुभम, माता-पिता की भर आईं आंखें, ऑस्ट्रेलिया में हमलावर ने मुंह-पेट पर चाकू से किए थे 11 वार

Fri, 02 Dec 2022 02:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Dec 2022 02:01 PM IST
सार

छात्र शुभम गर्ग एक सितंबर को शोध करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था। 6 अक्तूबर को उस पर चाकू से हमला किया गया था। हमलावर ने उसके मुंह और पेट पर 11 वार किए थे। ऑस्ट्रेलिया में शुभम का 56 दिन तक उपचार चला था। 

विज्ञापन
Agra student Shubham returned home from Australia who was injured in the attack
परिवार के साथ छात्र शुभम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में हुए हमले में घायल शुभम गर्ग 56 दिन बाद बृहस्पतिवार को घर लौट आया। बेटे के घर आने पर मां-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसे गले लगा लिया। आंखें भर आईं। शुभम से मिलने के लिए लोग भी पहुंचे। वह दो सप्ताह के लिए क्वारंटीन हो गया है। उसने परिवार के लोगों से कहा कि वह अस्पताल में डॉक्टर के आने पर हर बार सवाल करता था... कब तक ठीक हो जाऊंगा। भाई रोहित के आने पर सुकून मिला था।

विज्ञापन


शुभम गर्ग और भाई रोहित ने बुधवार की सुबह 4:30 बजे ऑस्ट्रेलिया से उड़ान भरी। बैंकाक में एक स्टॉपेज था। वहां से दोपहर 3:30 बजे निकलने के बाद रात 11 बजे वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। रात को 12 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर बाहर आ गए थे। इसके बाद दोनों कार से आगरा के लिए चले। बृहस्पतिवार सुबह तकरीबन पांच बजे घर पहुंचे।
विज्ञापन

 
बेटे को देखकर मां कुसुम गर्ग और पिता रामनिवास गर्ग ने सभी का आभार जताया। अभी शुभम के चेहरे पर सूजन है। चिकित्सकों ने घर में ही दो सप्ताह तक क्वारंटीन रहने की सलाह दी है, जिससे संक्रमण से बचा जा सके। इसके बाद वह चिकित्सक को दिखाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह व पेट पर किए थे 11 वार

किरावली के पैठ गली निवासी शुभम गर्ग एक सितंबर को शोध करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था। 6 अक्तूबर को मकान के किराये के लिए एटीएम से 800 डॉलर निकालकर आ रहा था, तभी रास्ते में उस पर चाकू से हमला किया गया। मुंह और पेट पर 11 वार किए गए थे। ऑस्ट्रेलिया में उसका अब तक उपचार चल रहा है।

ठीक होने पर पढ़ाई पर करेगा विचार

परिवार के लोगों ने शुभम से बात की। उसने परिजन को बताया कि हमले के बाद वो घबरा गया था। अस्पताल में इलाज के बाद होश में आया तो डॉक्टर से अपने ठीक होने के बारे में पूछता। सवाल करता कि उसका घाव गहरा तो नहीं है। वह घर लौटना चाहता है। 18 अक्तूबर को भाई रोहित आया था। तब उसकी जान में जान आई थी। भाई से काफी सहारा मिला। उसे अपने काम के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ा। ठीक होने के बाद पढ़ाई को लेकर विचार करेगा। 

विधायक बाबूलाल ने घर पहुंचकर जाना हाल

विधायक चौधरी बाबूलाल ने भी शुभम के घर जाकर उसका हाल जाना। उनके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल, सभासद सुंदर लाल बंसल, रामनरेश इंदौलिया, छीतरमल बंसल, डॉ. आरपी सिंह परमार रहे। किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने शुभम के घर जाकर उसकी तस्वीर भेंट की। दाताराम प्रधान, गंगाराम माहौर आदि साथ रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed