{"_id":"5b8521ee42c792465d1d32f5","slug":"agra-student-dies-of-suspected-dengue-in-hospital-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा के छात्र की डेंगू से मौत, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के छात्र की डेंगू से मौत, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
छात्र जतिन का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान आगरा के एक छात्र की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बुखार आने के साथ ही छात्र को डेंगू और पीलिया हो गया था। सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पिनाहट क्षे के मनसुखपुरा क्षेत्र के गांव कऐडी निवासी मोहर सिंह के 17 वर्षीय पुत्र जतिन 11 दिन पूर्व छाती में दर्द हुआ था। परिजनों ने आगरा के आरती मनोज अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
जतिन 12वीं का छात्र था। उसके पिता फरीदाबाद में प्राइवेट ड्रॉइवर है। 22 अगस्त को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्होंने उसे इलाज के लिए दिल्ली बुला लिया। जहां दिल्ली में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पांच दिन उपचार चलने के बाद सोमवार को उसकी सांसें थम गईं। परिजनों के अनुसार जतिन को मलेरिया और पीलिया के साथ डेंगू हो गया था। मामले में सीएचसी पिनाहट के प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। टीम भेजकर जांच करा ली जाएगी।