फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra stopped the marriage of dalit girl

आगरा में दबंगों के डर से नहीं हुई दलित युवती की शादी

Fri, 16 Feb 2018 11:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला पिनाहट (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला पिनाहट (आगरा) Updated Fri, 16 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
agra stopped the marriage of dalit girl
demo pic - फोटो : अमर उजाला
आगरा के मंसुखपुरा क्षेत्र के गांव में दबंगों के डर से एक युवती की शादी नहीं हो सकी। दबंगों ने युवती और जहां उसके मंगेतर के घरों में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। उनकी शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने पहले कोई सुनवाई नहीं की। 
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने एसएसपी से गुहार लगाई तो उनके निर्देश पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दबंगों की लगातार धमकियों के चलते दोनों के परिवारीजन घरों को छोड़कर चले गए हैं। 
विज्ञापन


मामला मंसुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की 12वीं कक्षा की दलित छात्रा पर गांव के ही कुछ दबंगों की बुरी नजर थी। ये लोग अपराधिक किस्म के हैं। आरोप है कि वे उसे स्कूल आते जाते रास्ता रोकते और परेशान करते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे तंग आकर उसने अपनी पढ़ाई रोक दी। इसके बाद दबंग उसके घर में घुसकर परेशान करने लगे। इससे परेशान होकर परिवारीजनों ने उसका रिश्ता बाह थाना क्षेत्र के एक गांव में तय कर दिया। 

दो फरवरी को लगुन सगाई से एक दिन पहले ही आरोपी वहां पहुंच गए। उन्होंने लड़का सहित उसके परिवारीजनों को शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी। वहां ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर सभी भाग निकले थे। 

इसके बाद सभी आरोपी युवती के घर पहुंच गए। वहां भी सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए टीका लगुन न ले जाने की धमकी दी। घटना से डरे सहमे लड़का पक्ष के लोगों ने छह फरवरी को होने वाली शादी करने से इनकार कर दिया। 

एसएसपी से लगाई गुहार

इसकी जानकारी होने पर वे मंसुखपुरा थाने शिकायत करने पहुंचे लेकिन पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। पुलिस के रवैये से क्षुब्ध पीड़ित पक्ष ने एसएसपी आगरा के यहां गुहार लगाई। 

एसएसपी के निर्देश पर 14 फरवरी को थाना मंसुखपुरा पुलिस ने आरोपी रोहित परिहार, बाबू, लोकेंद्र सिंह, गोदल सिंह ठाकुर और आठ अज्ञात के खिलाफ एससी एसटी एक्‍ट एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ मोहसिन खान का कहना है कि मामले जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

लड़का और लड़की के गांव के लोगों ने परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए बारात ले जाने की सलाह दी। लेकिन डरे सहमे लड़का पक्ष ने बारात नहीं ले जाने की बात कही। 

उन्होंने रिश्ते से ही इनकार कर दिया। इसके चलते 6 फरवरी को शादी नहीं हो सकी। ऐसे में युवती के घर की गई शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। पीड़ित पक्ष का आरोप है दबंग अब राजीनामा के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed