फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra ssp takes action against four policemen

पीड़ित को साथ लेकर थाने पहुंचे SSP, इसके बाद हुई कार्रवाई से मचा महकमे में हड़कंप

Sun, 25 Feb 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 25 Feb 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
agra ssp takes action against four policemen
पीड़ित को लेकर शाहगंज थाने पहुंचे एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित को थाने से टरकाना थानेदार समेत चार पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। एसएसपी ने इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। 
विज्ञापन


शनिवार को एक पीड़ित मारपीट की शिकायत लेकर आगरा के शाहगंज थाने पहुंचा था। उसके साथ कुछ दबंगों ने मारपीट की थी। इसके चलते वह घायल हो गया था। 

उसने पुलिस से शिकायत की। पीड़ित ने अपने साथ हुई आपबीती बताई तो शाहगंज थाने की पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय उसे थाने से भगा दिया। 

इसके बाद पीड़ित अपने परिजनों के साथ इसकी शिकायत लेकर एसएसपी अमित पाठक के पास पहुंच गया। अमित पाठक पीड़ित को लेकर शाहगंज थाने पहुंचे।

यहां उन्होंने पहले तो पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद इंस्पेक्टर शाहगंज विनय मिश्रा, एसएसआई शाहगंज जितेंद्र द्विवेदी और मुंशी संजय समेत 4 को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी की कार्रवाई से मचा हड़कंप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed