फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra SSP second major action four policeman removed accused of leaking confidential information

Agra: एसएसपी की दूसरी बड़ी कार्रवाई, हटाए गए चार सिपाही, गोपनीय सूचनाएं लीक करने का आरोप

Fri, 28 Oct 2022 09:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Oct 2022 09:36 PM IST
सार

सिपाहियों पर सीओ ऑफिस की सूचनाएं बाहर भेजने का आरोप है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Agra SSP second major action four policeman removed accused of leaking confidential information
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भ्रष्टाचार के मामले में दरोगा के निलंबन के 24 घंटे के अंदर पुलिसकर्मियों पर दूसरी कार्रवाई की गई है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने चार सिपाहियों को हटाकर लाइन भेज दिया है। सभी छत्ता सीओ के कार्यालय में तैनात थे। आरोप है कि वह कार्यालय की गोपनीय सूचनाएं बाहर भेज रहे थे। कार्य के प्रति लापरवाही बरत रहे थे। उन्हें विशेष प्रशिक्षण में लगाया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि सीओ छत्ता कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों की शिकायत मिली थी। आरोप था कि वो गोपनीय सूचनाएं लीक करते हैं। मुकदमों की विवेचनाओं से संबंधित जानकारी अन्य को देते हैं। सीओ छत्ता से जांच कराई गई। जांच में आरोपी की पुष्टि हो गई। इसके बाद सीओ कार्यालय के पेशकार जीवन सिंह, मुंशी देवेंद्र, मनोज कुमार और रघुवीर को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्हें विशेष प्रशिक्षण में लगाया गया है। यह कार्रवाई थाना एत्माददौला में तैनात दरोगा मनवीर सिंह के निलंबन के 24 घंटे के अंदर की गई है। दरोगा के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: एसएसपी ने दिए दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, डर से हुआ भूमिगत, 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने का है आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में प्रशिक्षण में शामिल होंगे

एसएसपी ने पूर्व में थानेदारों के 38 कारखासों को हटाया था। उन्हें लाइन में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीओ छत्ता कार्यालय से हटाए गए चारों पुलिसकर्मियों को भी इसमें लगाया गया है। वह सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक प्रशिक्षण में रहेंगे। इसमें आईपीसी, सीआरपीसी सहित अन्य कानूनी जानकारी दी जाएगी। कंप्यूटर पर एंट्री करना भी सीखेंगे। इसमें अनुपस्थित रहने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed