{"_id":"635bf7f034e2233d146b3c5f","slug":"ssp-agra-give-order-arrests-daroga-in-case-of-taking-50-thousand-rupees-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: एसएसपी ने दिए दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, डर से हुआ भूमिगत, 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने का है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एसएसपी ने दिए दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, डर से हुआ भूमिगत, 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने का है आरोप
Fri, 28 Oct 2022 09:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Oct 2022 09:10 PM IST
सार
मुकदमे में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा भी लगाई जाएगी। इसके लिए आईजी से अनुमति लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रिश्वत में 50 हजार रुपये लेकर मुकदमे से जानलेवा हमला और गर्भपात की धारा हटाने का आरोपी थाना एत्माद्दौला का दरोगा मनवीर सिंह भूमिगत हो गया है। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद दरोगा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। वह घर में नहीं मिला। उसके रिश्तेदारी में छिपे होने की आशंका है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शुक्रवार को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। उधर, मुकदमे में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा भी लगाई जाएगी। इसके लिए आईजी से अनुमति लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
मामले में शिकायत मिलने पर एसएसपी ने जांच कराई। इसके बाद दरोगा मनवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें चौथ मांगने, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। एसएसपी ने शुक्रवार को दरोगा की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने दरोगा के आवास पर दबिश दी, लेकिन वो नहीं मिला। इसके बाद पुलिस दरोगा के रिश्तेदार और अन्य लोगों के बारे में पता कर रही है। दरोगा छह दिन से थाने से अनुपस्थित चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है मामला
कालिंदी विहार निवासी खुशबू ने 3 अगस्त को थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें मथुरा के औरंगाबाद स्थित नरसीपुरम निवासी पति संजय, ससुर रनवीर और सास शिवकुमारी को नामजद किया था। मुकदमे में दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमला, आपराधिक साजिश और गर्भपात कराने की धारा लगी थीं। विवेचना एसआई मनवीर सिंह कर रहे थे। आरोप है कि विवेचक ने 50 हजार रुपये लेकर जानलेवा हमला, गर्भपात कराने और आपराधिक साजिश की धारा हटाकर धारा 498ए, 506, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में 16 अक्तूबर को चार्जशीट लगा दी।