{"_id":"688fb51b2b9418189f00ceb3","slug":"agra-son-angry-with-mother-s-second-marriage-got-her-killed-by-crushing-her-with-a-car-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra : मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने कार से कुचलवाकर कराई थी हत्या, सीसीटीवी से मिला सुराग; तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra : मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने कार से कुचलवाकर कराई थी हत्या, सीसीटीवी से मिला सुराग; तीन गिरफ्तार
Mon, 04 Aug 2025 12:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:45 AM IST
सार
पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे सहित उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। कार, बाइक और तीन मोबाइल भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाह में मां के दूसरी शादी करने से नाराज बेटे ने ही दोस्तों के साथ मिलकर उनकी हत्या कराई थी। वह मां को बहाने से अपने साथ ले गया और दोस्तों की कार में बैठा दिया। रास्ते में दोस्तों ने चलती कार से फेंक दिया और कई बार कुचल दिया, जिससे उनकी माैके पर ही माैत हो गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे सहित उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। कार, बाइक और तीन मोबाइल भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
इटावा के बलरई और चित्राहाट थाना की सीमा पर बने खदिया पुल पर 28 जुलाई को जैतपुर के बिट्ठौना गांव और हाल निवासी अशोक नगर बाह की यशोदा देवी (45) का शव पड़ा मिला था। मृतका के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। 29 जुलाई को मृतका की पहचान पति रामनिवास ने की थी और हत्या की आशंका जाहिर की थी। रविवार को बलरई पुलिस ने हत्या का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, यशोदा के दूसरी शादी करने से नाराज बेटे कौशल शर्मा ने ही अपने दोस्तों की मदद से कार से कुचलकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने बताया कि खदिया पुल के रास्ते पर लगे सीसीटीवी फुटेज में बाइक से महिला को ले जाता एक युवक दिखाई दिया था। उसकी पहचान की गई। वह मृतका का बेटा कौशल था। इस पर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता संजय शर्मा के जीवित रहते आठ साल पहले मां ने गांव बिट्ठौना के रामनिवास शर्मा के साथ दूसरी शादी कर ली थी। इससे वह नाराज था। मां के दूसरी शादी करने की वजह से समाज में बदनामी हो रही थी। उसकी भी शादी नहीं हो पा रही थी। इसीलिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मां की हत्या की साजिश की।
वह मां को दवा दिलवाने के बहाने इटावा ले गया। खदिया पुल पर दोस्तों को बुला लिया। उनकी कार में मां को बैठा दिया था। वह खुद बाइक से कार के पीछे चल रहा था। पुल पार होने पर उसके दोस्तों ने चली कार से यशोदा देवी को फेंक दिया।
गाड़ी से 3-4 बार राैंदने के बाद सभी भाग आए थे। पुलिस ने कौशल शर्मा के साथ दोस्त गढ़ी रम्पुरा के बॉबी और कमतरी के रजत को भी गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य आरोपी सतवीर, कबीर और सौरभ फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।