फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Society Theft: Taps Stolen from 11 Flats, Two Housekeeping Workers Detained

टोटियां हो रहीं चोरी: पॉश इलाके के 11 फ्लैटों में हुई ऐसी घटना, पुलिस भी हैरान; दबोचे गए दो संदिग्ध सफाईकर्मी

Fri, 16 Oct 2026 11:32 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 16 Oct 2026 11:32 AM IST
सार

आगरा के दयालबाग स्थित मंगलम शिला अपार्टमेंट के 11 फ्लैटों से बाथरूम और किचन की महंगी टोटियां व अन्य फिटिंग चोरी होने का मामला सामने आया है। सोसाइटी प्रबंधन ने दो सफाईकर्मियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर चोरी का सामान बरामद करने का प्रयास कर रही है।
 

विज्ञापन
Agra Society Theft: Taps Stolen from 11 Flats, Two Housekeeping Workers Detained
टोटियां हो रहीं चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के दयालबाग के मंगलम शिला अपार्टमेंट के एक-दो नहीं 11 फ्लैटों में चोरी को अंजाम दिया गया। करोड़ों की कीमत वाले इन फ्लैटों में चोरों ने बाथरूम और किचन की नलों की टोंटियां चोरी कीं। दिलचस्प बात यह रही कि इस अजीबो-गरीब चोरी को अंजाम देने वाले बाहरी नहीं बल्कि सोसाइटी के ही सफाईकर्मी निकले। सोसाइटी पदाधिकारी ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन


अपार्टमेंट निवासी अधिवक्ता अजीत सिंह ने बताया कि पिछले 15 दिनों से सोसाइटी में नलों की टोंटियां चोरी होने का सिलसिला चल रहा था। ज्यादातर उन फ्लैटों को निशाना बनाया गया जो लंबे समय से बंद पड़े थे और जिनके मालिक बाहर रह रहे थे। फ्लैट संख्या बी-403 के किराएदार के जाने के बाद से वह फ्लैट खाली था। वहीं, बी-404 में रहने वाले सेवानिवृत्त एलआईसी अधिकारी किशन बाबू गर्ग अपनी पत्नी के इलाज के लिए 15 दिन से गुरुग्राम गए हैं।
विज्ञापन


उनके फ्लैट से टोंटियों के साथ-साथ जेवरात चोरी होने की भी आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा डी-701, डी-702, बी-901, बी-902, सी-1002, डी-602, डी-1001, डी-1002 और ई-1001 में बाथरूम, किचन और बालकनी में लगी महंगी टोंटियां और अन्य फिटिंग्स को पूरी तरह खंगाल लिया गया। सोसाइटी प्रबंधक अभिषेक ने दो संदिग्धों को पकड़कर थाना न्यू आगरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करते थे वारदात
घटना का खुलासा तब हुआ जब एक फ्लैट मालिक के लौटने पर ताले टूटे मिले। सोसाइटी के गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना दी। पदाधिकारियों ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दिन या रात के समय कोई बाहरी संदिग्ध व्यक्ति आता-जाता नजर नहीं आया। इससे शक सीधा हाउस कीपिंग स्टाफ पर गया। सख्ती से पूछताछ की गई तो दो सफाईकर्मियों ने टोंटियां चुराने का सच कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वे सफाई और कूड़ा उठाने के दौरान बड़े ड्रम लेकर फ्लैटों के आसपास जाते थे और मौका पाकर बंद फ्लैटों में घुस जाते थे। ताले भी तोड़ देते थे। वे बाथरूम और किचन की चमकती हुई टोंटियां खोलकर कूड़े के ड्रमों में छिपा लेते थे और आसानी से बाहर ले जाकर बेच देते थे। इस अवैध कमाई को उन्होंने अपने शौक पूरे करने में खर्च कर दिया।


 डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और चोरी हुई टोंटियां व अन्य माल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed