{"_id":"5e29cc718ebc3e4b2033a385","slug":"agra-sixth-coldest-city-of-up-weather-forecast","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं ने बेअसर की चटकीली धूप, कोहरे से मिली निजात, सूबे में छठवां ठंडा शहर आगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाओं ने बेअसर की चटकीली धूप, कोहरे से मिली निजात, सूबे में छठवां ठंडा शहर आगरा
Fri, 24 Jan 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
धूप निकलने पर ताजमहल पहुंचे सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में प्रशासन ने स्कूली बच्चों की छुट्टी सर्दी के कारण की, लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह न कोहरा रहा और न ही धुंध ही छाई। आसमान साफ रहा और सुबह ही धूप खिल उठी। हालांकि धूप निकलने के बाद भी सर्द हवाएं परेशान करती रहीं।
दिनभर खिली धूप में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री पर रहा। प्रदेश में सर्दी के लिहाज से आगरा छठवें नंबर पर रहा।
पांच दिनों से सुबह छा रहे बेहद घने कोहरे के उलट बृहस्पतिवार को सुबह सूर्योदय के साथ ही धूप निकलनी शुरू हो गई। धुंध न होने के कारण सुबह नौ बजे तक चटकीली धूप ने लोगों को राहत दी।

स्कूलों की छुट्टी होने के कारण बच्चों ने पूरे दिन गुनगुनी धूप सेकी। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। सूर्यास्त के बाद सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ गई और गलन व ठिठुरन हो गई।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। सुबह हल्की धुंध छाई रह सकती है, लेकिन आसमान साफ रहेगा और दिनभर धूप खिली रह सकती है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट और अधिकतम तापमान सामान्य रह सकता है।
शहर तापमान
बहराइच 5.8 डिग्री
मुजफ्फर नगर 6.2 डिग्री
शाहजहांपुर 6.4 डिग्री
बरेली 6.7 डिग्री
बांदा 7.0 डिग्री
आगरा 7.4 डिग्री
अलीगढ़ 7.4 डिग्री
मेरठ 7.8 डिग्री