फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Silver Businessman Gave Third Degree To Young man

आगरा: चोरी के शक में युवक को दी थर्ड डिग्री, दरोगा ने दी एनकाउंटर करने की धमकी

Wed, 21 Jul 2021 04:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 21 Jul 2021 04:49 PM IST
सार

एक युवक को पुलिस चौकी में बुलाकर धमकी दी कि या तो चोरी कबूल ले नहीं तो उसका एनकाउंटर कर दिया जाएगा। कई घंटे तक पीटने के बाद भी उसने घटना नहीं कुबूली तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया। 

विज्ञापन
Agra Silver Businessman Gave Third Degree To Young man
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा पुलिस पर थर्ड डिग्री देने के आरोप लगे हैं। थाना छत्ता की पीपल मंडी चौकी की प्रभारी पर आरोप है कि चांदी चोरी के शक में व्यापारी यश वर्मा की पिटाई लगाई। उनको चौकी में बंद करके थर्ड डिग्री दी। इससे यश की हालत बिगड़ गई। उन्हेें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ विधायक योगेंद्र उपाध्याय से शिकायत की। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

माईथान निवासी प्रशांत वर्मा और उनके भाई यश वर्मा खालसा गली में चांदी की पायल बनाने का काम करते हैं। प्रशांत ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी दुकान के सामने दूसरी दुकान में चोरी हो गई थी। चोरी का शक पुलिस को यश पर था। सोमवार दोपहर को पुलिस ने उसे बुलाया। उससे पूछताछ की। रात नौ बजे उसको चौकी से छोड़ दिया। मंगलवार सुबह 11 बजे पीपल मंडी चौकी प्रभारी ने यश को बुलाया।
विज्ञापन


इस पर प्रशांत यश को लेकर चौकी पर पहुंच गए। कुछ देर तक चौकी प्रभारी ने पूछताछ की। बाद में कहा कि वह उसे थाने लेकर जा रहे हैं। इस पर प्रशांत अकेले थाने आ गए। मगर, चौकी प्रभारी उसे लेकर नहीं आए थे। डेढ़ घंटे तक इंतजार किया। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने यश की पिटाई लगाई। चौकी में नंगा कर दिया। इसके बाद पट्टे से पिटाई लगाई। उसकी खाल उधेड़ दी। आरोप यह भी है कि एनकाउंटर की धमकी देकर चोरी कबूल करने का दबाव बनाया। मगर, उसने उनकी बात नहीं मानी। शाम तकरीबन पांच बजे परिवार के लोग मोहल्ले के लोगों के साथ थाने पहुंच गए। तब उसे छोड़ा गया। बुधवार को विधायक योगेंद्र उपाध्याय से मिले। विधायक ने अधिकारियों से बात की। इसके बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। यश को हालत बिगड़ने पर जीजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकमल का कहना है कि चांदी चोरी के मामले में युवक से पूछताछ की थी। मगर, मारपीट की जानकारी उन्हें नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। मारपीट की पुष्टि होने पर अधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट में बनी हैं छह दुकानें
थाना छत्ता पुलिस के मुताबिक, खालसा गली में रोहित राठौर की चांदी काटने की दुकान है। दो दिन पहले दुकान में चोरी हो गई थी। मालिक ने पहले आठ किलोग्राम चांदी चोरी होना बताया। बाद में चार किलोग्राम चांदी चोरी की बात कही है। जिस मार्केट में दुकान है, उसका मुख्य दरवाजा आखिर में जाने वाला दुकानदार बंद करता है। घटना वाले दिन प्रशांत आखिर में गया था। यश पहले ही दुकान से निकल गया था। इससे पुलिस उस पर शक जता रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed