{"_id":"5f0979a1368cab54f8086141","slug":"agra-shoes-industry-will-promote-by-3d-virtual-exhibition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थ्रीडी वर्चुअल प्रदर्शनी में चमकेगा आगरा का जूता, 15 अगस्त से शुरू होगा यह अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रीडी वर्चुअल प्रदर्शनी में चमकेगा आगरा का जूता, 15 अगस्त से शुरू होगा यह अभियान
Sat, 11 Jul 2020 02:04 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 Jul 2020 02:04 PM IST
सार
- मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, प्रचार के लिए लगाई जाएगी वर्चुअल प्रदर्शनी
विज्ञापन
जूता उद्योग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि फास्ट ट्रैक इंवेस्टमेंट के लिए केंद्र सरकार की संस्था इंडिया इन्वेस्ट की तर्ज पर प्रदेश सरकार में यूपी इन्वेस्ट शुरू कर नया निवेश लाया जा रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को ऑनलाइन पत्रकार वार्ता में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए 'एक जनपद एक उत्पाद' के माध्यम से परंपरागत उद्योगों को सहायता दे रहे हैं। आगरा के जूते सहित हर जिले के एक उत्पाद के प्रचार प्रसार के लिए अब थ्रीडी वर्चुअल प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। इनकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी।
विज्ञापन
आठ लाख लोगों को रोजगार मिलने का दावा
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर पैकेज में सबसे महत्वपूर्ण स्थान एमएसएमई को दिया गया है। एक लाख 75 हजार नई औद्योगिक इकाइयों को ऋण दिया है। इसके माध्यम से सात से आठ लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। फंड्स ऑफ फंड्स के माध्यम से 50 हजार करोड़ रुपये का भी लोन दिया जा रहा है। जिस यूनिट या जिन उद्यमियों की माली हालत खराब है, उनके लिए भी ऋण देने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
पाइप लाइन का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि आगरा में पेयजल संकट उनकी जानकारी में है। लॉकडाउन से पहले कैबिनेट में आगरा की पेयजल लाइन डाले जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया जा चुका है।