फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Shoe Merchant Duped in Business Deal Scam

UP: पहले बने बिजनेस पार्टनर, फिर हड़पा लाखों का माल; जूता कारोबारी से इस तरह हुई 3.52 लाख रुपये की ठगी

Mon, 11 May 2026 12:11 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 11 May 2026 12:11 PM IST
सार

आगरा के जूता कारोबारी से केरल के युवकों ने एजेंट बनकर 23.52 लाख रुपये का माल मंगवाकर धोखाधड़ी कर दी। भुगतान मांगने पर आरोपियों ने धमकी दी, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Agra Shoe Merchant Duped in Business Deal Scam
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र के जूता कारोबारी की फर्म का एजेंट बनकर केरलम के युवकों ने 23.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। कारोबारी ने बकाया रकम मांगने के लिए कई बार कर्मचारियों ने केरलम पहुंचकर तगादा किया, लेकिन आरोपियों ने धमका दिया। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर थाना छत्ता में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 

पीड़ित मोहम्मद साबिर ने बताया कि वह हींग की मंडी स्थित श्रीराम प्लाजा में एमरा शू कंपनी नाम से जूतों का थोक व्यापार करते हैं। आरोप है कि केरलम के कोझिकोड स्थित व्यास एक्सपोर्ट एंड इम्पोर्ट के प्रोपराइटर वालियाकांड वीरन हाजी और उनके पुत्र शौकत अली व साहिल अली ने आगरा आकर खुद को उनकी फर्म का एजेंट बनाने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने पुराने बकाया भुगतान और आगे भेजे जाने वाले माल को सुरक्षित रखने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने विश्वास कर 21 दिसंबर 2022 को 7.17 लाख रुपये तथा 10 फरवरी 2023 को 16.35 लाख रुपये का माल बिलों के माध्यम से उनके प्रतिष्ठान भेजा। माल पहुंचने के बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया और न तो माल लौटाया न ही बकाया 23.52 लाख रुपये का भुगतान किया। तकादा करने पर आरोपियों ने धमकी देकर कहा कि कि उन्होंने माल हड़प लिया है और अब कोई पैसा नहीं देंगे। थाना प्रभारी छत्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष को नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed