फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra samajwadi party and bsp activists celebrated for win

गोरखपुर और फूलपुर में जीत पर सपाइयों ने मनाया जश्न, बसपा कार्यकर्ता भी हुए शामिल

Thu, 15 Mar 2018 07:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 15 Mar 2018 07:05 AM IST
विज्ञापन
agra samajwadi party and bsp activists celebrated for win
जश्न मनाते सपा और बसपा के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर और फूलपुर में हुए उपचुनाव में सपा के प्रत्याशियों की जीत के बाद सपाइयों में जश्न का माहौल है। उनके साथ बसपा कार्यकर्ता भी जश्न मनाया। 
विज्ञापन


दोनों सीटों पर सपा के उम्मीदवारों ने परचम लहराया है। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े बजाकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। 

आगरा शहर के एमजी रोड पर सपा और बसपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ा लेकर इकट्ठा हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। 

agra samajwadi party and bsp activists celebrated for win
जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह ब्रज में अन्य जगहों पर भी दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर जीत का जश्न मनाया। 

यहां पर ढोल-नगाड़े बजाय गए। इसके अलावा मिठाई का वितरण किया गया और जमकर आतिशबाजी भी हुई। कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। 

बता दें कि दोनों ही सीटों पर बसपा ने अपना कैंडिडेट नहीं उतारा था। उन्होंने सपा को सपोर्ट किया था। इस वजह से दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक साथ आकर जश्न मना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed