फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Sakshi Khandelwal play KBC with amitabh bachchan in TV Show

KBC: हॉट सीट पर बैठीं आगरा की साक्षी खंडेलवाल, अमिताभ बच्चन के सवालों के दिए जवाब

Wed, 23 Nov 2022 12:28 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Nov 2022 12:28 AM IST
सार

आगरा की साक्षी खंडेलवाल मंगलवार को टीवी शो केबीसी में अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर नजर आईं। उनके शो का प्रसारण बुधवार को भी होगा। 

विज्ञापन
Agra Sakshi Khandelwal play KBC with amitabh bachchan in TV Show
केबीसी में पहुंचीं साक्षी खंडेलवाल

विस्तार

आगरा की बेटी साक्षी खंडेलवाल कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) शो की हॉट सीट पर मंगलवार को महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठी नजर आईं। मंगलवार को उनका शो शुरू हुआ, जो बुधवार को भी जारी रहेगा। कौन बनेगा करोड़पति में सवालों के जवाब देती नजर आईं साक्षी खंडेलवाल का पुरुषोत्तम सेवा सदन नुनिहाई में खंडेलवाल वैश्य परिषद द्वारा ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया। साक्षी खंडेलवाल केबीसी में कितनी रकम जीती हैं, यह बुधवार को पता चलेगा। 

विज्ञापन


मंगलवार को साक्षी को संस्था ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया। साक्षी ने बताया कि वह पिछले चार पांच साल से केबीसी के लिए तैयारी कर रही थी। इस साल आखिर उन्हें केबीसी में जाने का मौका मिल गया। परिवार, रिश्तेदारों व समाज में हर्ष का माहौल है। साक्षी का सपना आईएएस बनने का है। साक्षी के पिता का नाम प्रहलाद खंडेलवाल है, जो प्राइवेट जॉब करते हैं। मां सोनी खंडेलवाल गृहिणी हैं। साक्षी की उपलब्धि पर खंडेलवाल वैश्य परिषद ने खुशी जताई है। 

विज्ञापन

हिमानी बुंदेला ने जीते थे एक करोड़ रुपये 

केबीसी सीजन 13 में आगरा की हिमानी बुंदेला ने एक करोड़ रुपये जीते थे। गुरु गोविंद नगर, राजपुर चुंगी की हिमानी बुंदेला ने बचपन से ही बड़े सपने देखे। नौवीं कक्षा में एक सड़क हादसे में उनकी आंखों की रोशनी कम हो गई, मगर हिमानी का हौसला हिमालय से कम नहीं था। उन्होंने स्नातक, शिक्षा स्नातक करने के बाद केंद्रीय विद्यालय में अध्यापन शुरू कर दिया। केबीसी-2 में एक करोड़ रुपये जीतकर चर्चा में आईं हिमानी ने आईकॉन बनकर विधानसभा चुनाव में मताधिकार के लिए जागरूक करने की मुहिम चलाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed