फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's new township gift of house on New Year launched in December dream of a cheap house will be fulfilled

आगरा की नई टाउनशिप: नए साल पर मिलेगा घर का तोहफा, दिसंबर में लॉन्चिंग...सस्ते आवास का सपना होगा पूरा

Mon, 30 Sep 2024 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह देश दीपक तिवारी, अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Sep 2024 10:26 AM IST
सार

आगरा के ककुआ और भांडई में बन रही टाउनशिप में नए साल पर घर का तोहफा मिलेगा। इसकी लॉन्चिंग दिसंबर में होगी, जिसके बाद पंजीकरण खोले जाएंगे। दुर्बल से लेकर मध्यम और उच्च आय वर्ग के लिए 4087 प्लॉट यहां मिलेंगे। 
 

विज्ञापन
Agra's new township gift of house on New Year launched in December dream of a cheap house will be fulfilled
आगरा टाउनशिप - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा की नई टाउनशिप में नए साल पर घर का तोहफा मिलेगा। दुर्बल, मध्यम से लेकर उच्च आय वर्ग के लिए 4,087 प्लॉट होंगे। दिसंबर में टाउनशिप की लॉन्चिंग होगी। इससे पहले रियल एस्टेट रेगूलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में टाउनशिप का पंजीकरण होगा। लॉन्चिंग के साथ ही प्लॉट की बुकिंग के लिए पंजीकरण शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


 

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत आगरा विकास प्राधिकरण ग्वालियर हाईवे-44 स्थित ककुआ और भांडई में 138 हेक्टेयर भूमि पर नई टाउनशिप बसाने जा रहा है। दो चरणों में विकसित होने वाली इस टाउनशिप पर करीब 1100 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें आवासीय और व्यावसायिक जरूरतों की पूर्ति के लिए भूखंड विकसित होंगे। पहले चरण के लिए एडीए को 70 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है। जिसमें 50 हेक्टेयर भूमि मिल चुकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली ने बताया कि नए साल में लोगों को टाउनशिप में नए घर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। शासन से 242 करोड़ रुपये और मिल गए हैं। टाउनशिप में करीब 20,000 की आबादी रह सकती है।

 
विज्ञापन

हरित क्षेत्र से हाईवे फैसिलिटी जोन तक
नई टाउनशिप को यूपी टाउनशिप नीति-2023 के अनुसार विकसित किया जा रहा है। इसमें आवासीय भूखंडों के अलावा सामुदायिक सुविधाएं और व्यावसायिक भूखंड, पार्क, प्ले ग्राउंड, रिक्रिएशनल एरिया, खुले व हरित क्षेत्र, हाईवे फैसिलिटी जोन, यातायात व्यवस्थाएं के लिए भू उपयोग प्रस्तावित है।

 

इसलिए खास है यह टाउनशिप
ककुआ और भांडई में यह टाउनशिप आगरा-ग्वालियर और आगरा बाईपास एनएच 44 के जंक्शन पर स्थित है। जिसकी दूरी ताजमहल से 14.20 किमी और रेलवे स्टेशन 12 किमी है। एयरपोर्ट से 15 किमी और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से 21 किमी है। टाउनशिप से यमुना एक्सप्रेस-वे 28 किमी दूर है। चारों तरफ बेहतर सड़कों का जाल होने से आसानी से टाउनशिप तक पहुंचा जा सकेगा।

 

ये भूखंड होंगे उपलब्ध
- 900 से 1450 वर्ग फीट क्षेत्रफल में ग्रुप हाउसिंग होगी। इनकी संख्या 2335 तक होगी।
- 301 से 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के एचआईजी भूखंड होंगे। इनकी संख्या 163 होगी।
- 90 से 300 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के एमआईजी भूखंड होंगे। इनकी संख्या 892 होगी।
- 41 से 50 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के एलआईजी भूखंड होंगे। इनकी संख्या 455 होगी।
- 30 से 40 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के ईडब्ल्यूएस भूखंड होंगे। इनकी संख्या 242 होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed