फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra's momument visit most costly country

आगरा में स्मारक भ्रमण देश में सबसे महंगा

Sat, 20 Dec 2014 10:32 AM IST
अमित कुलश्रेष्ठ
अमित कुलश्रेष्ठ Updated Sat, 20 Dec 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
agra's momument visit most costly country
दीदार ए ताज देश भर में सबसे महंगा है। सबसे कम समय सैलानी आगरा में गुजार रहे हैं। अमेरिकी गाइड बुक ने आगरा को महज 12 घंटों का डेस्टीनेशन माना है और इसके लिए महंगे प्रवेश टिकट को जिम्मेदार भी ठहराया है। इसके बाद भी न तो एडीए अधिकारी चेते और न ही एडीए बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य। गोल्डन ट्रायंगल के शहर जयपुर में प्रवेश टिकट दर सबसे कम है और विदेशी पर्यटक सबसे ज्यादा समय  यहीं गुजारते हैं। इसके उलट आगरा से चंद घंटों में ही पर्यटक लौट जाते हैं।
विज्ञापन


इधर, ताजमहल पर पथकर बढ़ाने के एडीए बोर्ड के प्रस्ताव पर एएसआई आगरा सर्किल ने इसकी जानकारी दिल्ली मुख्यालय को दे दी है। एएसआई अधिकारियों ने टिकट बढ़ोतरी से ताजमहल, महताब बाग सहित स्मारकों में आने वाली मुश्किलों के बारे में भी एएसआई के उच्चाधिकारियों को बताया है।
विज्ञापन


जयपुर में पर्यटक आगरा से काफी कम हैं, लेकिन वहां पर्यटक तीन दिन से ज्यादा गुजारते हैं। आगरा से तीन घंटे में ही लौट जाते हैं। प्रवेश टिकट सस्ता हो तो पर्यटक सभी स्मारक घूम कर ही जाएंगे। कई दिन रुकेंगे भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश वाधवा, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसो.

आगरा में पर्यटकों को सोने का अंडा देने वाली मुर्गी समझ कर हर कोई हलाल करने में लगा है। जयपुर से सीखने की जगह ऐसे ऐसे प्रयोग हो रहे हैं जो आगरा के पर्यटन उद्योग को नुकसान ही पहुंचाएंगे।
राजीव सक्सेना, महासचिव, टूरिज्म गिल्ड आफ आगरा

आठ लाख पुराने टिकट हैं बाकी
एएसआई के पास आठ लाख टिकट तो केवल सार्क पर्यटकों के छपे हुए रखे हैं। एडीए बोर्ड ने सार्क देशों के प्रवेश टिकट की कीमत 10 रुपये घटाकर 500 रुपये कर दी है, जबकि टिकट पर प्रिंट 510 रुपये है। ऐसे में पर्यटक से 510 रुपये नहीं वसूले जाएंगे, इसकी निगरानी मुश्किल होगी। इसी तरह दिल्ली सहित देश के दूसरे शहरों में ताजमहल के प्रवेश टिकट बिक चुके हैं। छह महीने मियाद होने के चलते अगर पर्यटक ताज में आए तो टिकट का बढ़ा मूल्य किस तरह वसूला जाएगा। यह सवाल भी बड़ा है क्योंकि गेट पर टिकट चेकिंग एएसआई के कर्मचारी टिकट चेक करते हैं, जबकि टिकट दर एडीए बढ़ाने जा रहा है।


जयपुर में स्मारकों की टिकट दरें ये
स्मारक-भारतीय-विदेशी
सिटी पैलेस-75-300
आमेर पैलेस-25-200
जंतर-मंतर-40-200
जयगढ़ फोर्ट-35-85
नाहरगढ़ फोर्ट-20-50
हवा महल-10-50
डॉल म्यूजियम-2-2
म्यूजियम इंडोलोजी-20-100
एल्बर्ट हॉल-20-100


आगरा में स्मारकों की टिकट दरें ये
स्मारक-भारतीय-विदेशी
ताजमहल-20-750
आगरा किला-20-300
फतेहपुर सीकरी-20-260
अकबर मकबरा-10-110
एत्माद्दौला-10-110
मरियम टूम-5-100
महताब बाग-10-100
रामबाग-5-100

कंपोजिट टिकट और भी सस्ता
जयपुर में अल्बर्ट हॉल, हवा महल, जंतर मंतर, नाहरगढ़ फोर्ट, आमेर पैलेस की कंपोजिट टिकट भारतीय पर्यटकों के लिए 70 रुपये, जबकि विदेशियों के लिए मात्र 350 रुपये का है। छात्रों के लिए यह मात्र 25 और विदेशी छात्रों के लिए 175 रुपये का है। आगरा में किसी भी स्मारक पर छात्रों के लिए या आम पर्यटक के लिए कंपोजिट टिकट नहीं है। पथकर का टिकट कंपोजिट है, लेकिन इससे एक दिन में सभी स्मारक देखना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed