{"_id":"650686ab0ad32e39b4067005","slug":"agra-s-cleanliness-ranking-fell-during-the-tenure-of-city-health-officer-2023-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी आगरा: सफाई का बंटाधार, शिकायतों के अंबार; यहां गिरी आगरा की स्वच्छता रैंकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी आगरा: सफाई का बंटाधार, शिकायतों के अंबार; यहां गिरी आगरा की स्वच्छता रैंकिंग
Sun, 17 Sep 2023 10:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:25 AM IST
सार
मेयर हेमलता दिवाकर ने इन्हीं मामलों पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अतुल भारती के खिलाफ मोर्चा खोला है। शहर की स्वच्छता रैंकिंग भी इन्हीं के कार्यकाल में गिरी है।
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा शहर की सफाई का बंटाधार हो गया है और शिकायतों के अंबार लगे हैं। मेयर हेमलता दिवाकर ने इन्हीं मामलों पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अतुल भारती के खिलाफ मोर्चा खोला है। शहर की स्वच्छता रैंकिंग भी इन्हीं के कार्यकाल में गिरी है। शहर 16 वें स्थान से लुढ़ककर 23वें स्थान पर आया है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और ट्रांसफर स्टेशन की व्यवस्था ठप होने से शिकायतों में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
इन बातों को लेकर हुई है शिकायतें
- भूमिगत डस्टबिन हो गये खराब, मरम्मत नहीं कराई
- डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन केवल आधे शहर में
- संकरी गलियों में घरों से कूड़ा लेने नहीं जा रहे कर्मचारी
- ट्रांसफर स्टेशनों से कूड़ा कॉम्पेक्ट करके नहीं जा रहा
- डलाबघरों को 2 साल पहले हटाना था, अब तक नहीं हटे
- आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में भ्रष्टाचार
- सफाई कर्मचारियों के तबादले में भ्रष्टाचार की शिकायतें
- बायोमेट्रिक हाजिरी में 4500 की जगह निकले 2500 कर्मी
- मशीनों से सफाई नहीं, नाला सफाई में किया घोटाला
नियुक्ति ही नियम विरुद्ध
मेयर हेमलता दिवाकर ने बताया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति ही नियम विरुद्ध है। डॉ. अतुल भारती की शिकायतें पार्षदों ने भी की हैं। उनके खिलाफ आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में भ्रष्टाचार की शिकायतें हैं, इसलिए उन्हें तत्काल हटाया जाए।
कूड़ा नहीं उठ रहा
पार्षद रवि बिहारी माथुर ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पुराने शहर की गलियों में नहीं हो रहा है, लेकिन कंपनी को भुगतान पूरा किया जा रहा है।
सफाई की स्थिति खराब
पार्षद शरद चौहान ने बताया कि सफाई की स्थिति खराब है। स्वच्छता काॅरपोरेशन के कर्मचारी घरों से कूड़ा लेने नहीं जाते। नगर स्वास्थ्य अधिकारी न मौके पर जा रहे हैं और शिकायतों पर कार्रवाई करते हैं।