फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra robbery attempt in bank of baroda

ऐसे बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए कार वाले चोर, सेफ तोड़ने में रहे नाकामयाब

Sat, 17 Feb 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 17 Feb 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
agra robbery attempt in bank of baroda
लोहे के चैनल के चोरों ने तोड़े कुंडल - फोटो : अमर उजाला
आगरा-फिरोजाबाद हाईवे स्थित ट्रांस यमुना कालोनी फेस द्वितीय में गुरुवार रात को बदमाशों ने बैंक आफ बड़ौदा में सेंध लगा दी। बैंक के भवन के पिछले हिस्से की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद स्ट्रांग रूम के गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया। 
विज्ञापन


कैश की सेफ को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी पर हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने जांच की। सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


बैंक आफ बड़ौदा की शाखा तीन मंजिला भवन में संचालित है। यह भवन एक इंस्पेक्टर का है। भवन में बेसमेंट बना हुआ है। इसके बाद बैंक का परिसर है। पहली मंजिल पर निर्माणाधीन कमरे बने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

agra robbery attempt in bank of baroda
शौचालय के रास्ते बैंक में घुसे चोर - फोटो : अमर उजाला
बैंक के बराबर से गर्ग सर्जिकल का गोदाम और घर बना हुआ है। बाहर एटीएम लगा हुआ है। बदमाशों ने बैंक भवन के पिछले हिस्से में छत पर जाने वाली सीढ़ियों की तरफ से दीवार को तोड़ा। यह दीवार बैंक के अंदर बने शौचालय में खुलती है। 

बदमाशों ने एक फीट तक दीवार तोड़ने के बाद अंदर प्रवेश कर लिया। बाईं तरफ बने स्ट्रांग रूम के बोर्ड के गेट में दो लॉक की सरिया को दीवार तोड़कर अलग कर दिया। इतना ही नहीं लोहे के चैनल के दो कुंडे लाक सहित उखाड़ दिए। 

इसके बाद स्ट्रांग रूम में प्रवेश कर गए। इसमें दो सेफ रखी थी। एक में कैश था। चोरों ने दोनों सेफ को तोड़ने का प्रयास किया। लोहे की मोटी चादर में तोड़फोड़ की। एक सेफ की दीवार को अलग करने करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

सूचना पर पुलिस पहुंची 

agra robbery attempt in bank of baroda
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह बैंक के कर्मचारी ड्यूटी पर आए। स्ट्रांग रूम खुला देखकर उनके होश उड़ गए। मैनेजर अखिलेश शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। बाद में सीओ छत्ता संजय कुमार और थाना एत्माद्दौला पुलिस आ गई। 

पुलिस ने छानबीन की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डाग स्क्वाड और फोरेंसिक एक्सपर्ट से बुलाकर जांच की गई। बैंक मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

पुलिस का कहना है कि बैंक परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। पुलिस ने स्ट्रांग रूम से चोरों का सब्बल बरामद किया है, जो वह छोड़ गए थे। 

बैंक मैनेजर अखिलेश शर्मा ने बताया कि सेफ ने 10 से 15 लाख कैश रहता है। कैश को चेक किया जा रहा है। सेफ सुरक्षित है।

कार से आए थे तीन बदमाश

गर्ग सर्जिकल की बिल्डिंग पर लगे एक कैमरे में बदमाश नजर आए हैं। बताया गया है कि आधी रात में आशुतोष गर्ग के घर की तरफ जाने वाले रास्ते पर सर्विस रोड पर एक कार आकर रुकी। 

रात 3:30 बजे तीन लोग बैंक के पिछले हिस्से से निकलते दिख रहे हैं। उन्होंने अपने कपड़े बदले। इसके बाद गाड़ी में बैठ गए। इसके अलावा बैंक में लगे कैमरे में रात ढाई बजे चोर नजर आ रहे हैं। शौचालय के पास लगे कैमरे में वह दिख रहे हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आशंका है कि बदमाशों ने बैंक की रेकी की हो। इसके बाद आए। उन्हें पता था कि जिस तरफ से दीवार तोड़ी जा रही है वहां पर शौचालय है। इसका गेट भी खुला रहेगा। स्ट्रांग रूम भी पास ही बना हुआ था। स्ट्रांग रूम का गेट भी आसानी से खोल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed