{"_id":"6ad6ecbb18fc6ec96602e0c9","slug":"agra-roads-to-get-a-makeover-before-diwali-relief-from-traffic-jams-near-cantt-station-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दिवाली से पहले आगरा को बड़ा तोहफा, 6.64 करोड़ से बदलेंगी तीन सड़कों की सूरत; एडीए ने तैयार किया प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दिवाली से पहले आगरा को बड़ा तोहफा, 6.64 करोड़ से बदलेंगी तीन सड़कों की सूरत; एडीए ने तैयार किया प्लान
Tue, 20 Oct 2026 09:53 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 20 Oct 2026 09:53 AM IST
सार
दिवाली से पहले आगरा विकास प्राधिकरण माल रोड, ताज रोड और आगरा कैंट स्टेशन मार्ग को दुरुस्त कराने के साथ सौंदर्यीकरण कराएगा। वहीं, फतेहपुर सीकरी में 1.5 किलोमीटर लंबे कच्चे मार्ग को करीब 1.80 करोड़ रुपये से पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
एडीए कार्यालय
विस्तार
दिवाली से पहले सड़कों और प्रमुख रास्तों की सूरत बदलने वाली है। शहरवासियों एवं बाहर से आने वाले पर्यटकों को आवागमन में बड़ी राहत देने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने दो प्रमुख सड़कों को दुरुस्त करने और सौंदर्यीकरण की कवायद में जुट गया है।
पर्यटन और यातायात के लिहाज से महत्वपूर्ण माल रोड, फूल सैयद चौराहे से होटल क्लार्क शिराज होते हुए सदर बाजार चौराहे तक की ताज रोड पर काम होगा। लगभग 2.82 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से इस व्यस्त मार्ग की सड़कों को दुरुस्त कर आकर्षक बनाया जाएगा। इसके साथ ही, रेलवे यात्रियों और आम नागरिकों की सुविधा के लिए श्रीराम चौक से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन तक सड़क दुरुस्त करने, डिवाइडर की रंगाई-पुताई का कार्य शुरू है। 2.02 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य होना है। इससे लोगों को जाम से मुक्ति भी मिल सकेगी।
ग्वालियर रोड की भी बदलेगी सूरत
इन शहरी सड़कों के अलावा फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के निवासियों को भी बड़ी सौगात मिलने जा रही है। फतेहपुर सीकरी में ग्वालियर रोड गेट-ए नई आबादी मौजा इस्लामगंज के निकट ग्वालियर रोड से मोहल्ला कांदउवार फतेहपुर सीकरी के लिए 1.5 किलोमीटर लंबे कच्चे मार्ग को पक्का करने का कार्य कराया जाएगा। लगभग 1.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पक्के मार्ग के तैयार होने से ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच संपर्क बेहतर होगा।