फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra road accident due to over speed

लगातार हो रहे रोड एक्सीडेंट की बड़ी वजह आई सामने, सबके लिए जानना जरूरी

Sun, 18 Feb 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 18 Feb 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
agra road accident due to over speed
demo pic - फोटो : अमर उजाला
वाहनों की तेज गति जानलेवा साबित हो रही है। एमजी रोड से नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर निर्धारित गति सीमा से अधिक पर वाहन दौड़ते हैं। 
विज्ञापन


इससे हादसे हो रहे हैं। लोग अगर, निर्धारित गति से वाहन चलाएं तो न सिर्फ हादसों पर रोक लगेगी बल्कि जीवन भी सुरक्षित रहेगा। 

हाल में हुए एक सर्वे में पाया कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हादसे ओवर स्पीड की वजह से हुए। नेशनल हाईवे-टू (सिक्स लेन) पर वाहनों के लिए गति निर्धारित है। 

भारी वाहन 60 किलोमीटर और हल्के वाहन 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाए जा सकते हैं। वह नेशनल हाईवे-टू (फोर लेन) पर भारी और हल्के वाहनों की गति 40 और 60 किलोमीटर प्रति घंटा होनी चाहिए। 
विज्ञापन

वहीं यमुना और लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की गति सीमा भारी वाहनों के लिए 60 किमी और हल्के वाहनों के लिए 100 किमी प्रति घंटा निर्धारित है। 

आगरा शहर में वाहनों की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके बावजूद गति सीमा का कोई पालन नहीं कर रहा है। इस वजह से हादसे हो रहे हैं। 

आगरा में ट्रैफिक पुलिस के पास स्पीड रडार तक नहीं है, जिससे वाहनों की स्पीड मापी जा सके। एक वाहन काफी पुराना है। मगर, उस पर मशीन खराब हो चुकी हैं। 

एमजी रोड पर 40 किमी है निर्धारित गति 

यमुना और लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्पीड के लिए विशेष कैमरे लगे हैं। एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की ड्यूटी रहती है। वाहनों के निर्धारित गति से अधिक पर वाहन चलाने पर चालान काटे जाते हैं। आरटीओ की ओर से भी नोटिस भेजा जाता है। 

एमजी रोड पर 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन चलाए जा सकते हैं। मगर, लोग इससे अधिक गति पर वाहन चलाते हैं। इसकी एक वजह चेतावनी वाले बोर्ड के नहीं लगा होना भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed