फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Retail Chemists Oppose Mandatory CCTV Monitoring at Medical Stores

यूपी: मेडिकल स्टोर पर कैमरे की निगरानी में दवा बिक्री का विरोध, रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन ने दी ये चेतावनी

Sat, 19 Sep 2026 10:01 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 19 Sep 2026 10:01 AM IST
सार

मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में दवाओं की बिक्री के प्रस्ताव का रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन ने विरोध किया है। एसोसिएशन ने कहा कि अनिवार्यता लागू होने पर तकनीकी दिक्कतों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के विक्रेताओं पर भी असर पड़ेगा।
 

विज्ञापन
Agra: Retail Chemists Oppose Mandatory CCTV Monitoring at Medical Stores
रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन ने बैठक कर प्रदर्शन की दी चेतावनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन ने सरकार के मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में दवाओं की बिक्री करने के ड्राफ्ट का विरोध किया है। इसके लिए दिल्ली गेट स्थित कार्यालय पर बैठक कर ड्राफ्ट पर चर्चा की गई। इसकी अनिवार्यता करने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


अध्यक्ष आशीष ब्रह्मभट्ट ने बताया कि भारत सरकार ने ड्राफ्ट रूल बनाकर तीस दिन में सुझाव मांगे हैं। इसमें फुटकर मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य करेगी। इसकी निगरानी में ही दवाओं की बिक्री की जाएगी। इससे नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं की बिक्री बिना पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे के बिक्री को रोका जा सके।
विज्ञापन


इससे देहात के विक्रेताओं पर असर पड़ेगा। बिजली तकनीकी दिक्कत से जूझना पड़ेगा। सरकार इसकी अनिवार्यता न करे। इसके लिए सुझाव भी भेज रहे हैं। बैठक में महामंत्री राजीव शर्मा, संस्थापक श्याम तिवारी, कोषाध्यक्ष सतीश पाठक, प्रेम सिंह राजावत, वीरबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed