{"_id":"5f0de16db8f7f25ad96028db","slug":"agra-religious-leaders-said-nepal-prime-minister-kp-sharma-oli-madness-statement-over-lord-rama","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा के धर्माचार्य बोले: राम भारत के कण-कण में, नेपाल के प्रधानमंत्री की मति मारी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के धर्माचार्य बोले: राम भारत के कण-कण में, नेपाल के प्रधानमंत्री की मति मारी गई
Wed, 15 Jul 2020 01:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 15 Jul 2020 01:06 AM IST
सार
- धर्माचार्य ने कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की मति मारी गई है जो चीन के चक्कर में आ गए हैं।
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की मति मारी गई है, उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम भारत के कण-कण में हैं। ओली चीन के चक्कर में पड़कर ऐसे उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं। आगरा के धर्माचार्यों ने नेपाल के प्रधानमंत्री के बयान पर यह कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने लिखा है, जाको प्रभु दारुण दुख देही, ताकीमति पहले हर लेई। ओली के साथ यही हो रहा है। उनकी मति मारी गई है जो चीन के चक्कर में आ गए हैं। सिर्फ आस्था ही नहीं, पुरातात्विक और वैज्ञानिक साक्ष्य तक यह साबित कर चुके हैं कि राम हमारे और हम राम के हैं। चाहे वो सेतु समुद्र हो या फिर अयोध्या में मिले मंदिर होने के प्रमाण।
विज्ञापन
कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी ने कहा कि ओली आज राम को नेपाली बता रहे हैं, जबकि भारत में हजारों साल से तो रामलीला हो रही है। अयोध्या यहां, मिथिला यहां, चित्रकूट यहां, रामेश्वरम यहां... सबकुछ तो यहां है राम का। पूरी दुनिया जानती है भगवान राम का जन्मस्थान अयोध्या है।
विज्ञापन
ओली का बयान गलत
आशिमा डौली ने कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। भारत हमेशा मुश्किल में नेपाल के साथ खड़ा हुआ है। यह गलत है। प्रिंस सिंह ने कहा कि भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने वाले नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को मालूम होना चाहिए कि इस देश का
बच्चा-बच्चा राम का है।
झूठ बोल रहे हैं ओली
जेनेंद्र सिंह ने कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री सच जानकर भी झूठ बोल रहे हैं। यहां तो लोग एक-दूसरे से मिलने पर भी राम-राम ही कहते हैं। संजय डोगरा ने कहा कि नेपाल के पीएम को अपने देश की संस्कृति, सभ्यता, परंपरा की जानकारी नहीं है। वो अज्ञानी दूसरे देश की परंपराओं पर कैसे कुछ बोल सकता है।
विहिप ने फूंका ओली का पुतला
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कैलाश मंडल के अध्यक्ष करन गर्ग के नेतृत्व में आवास विकास परिषद के सेंट्रल पार्क चौराहा पर नेपाल के पीएम ओली का पुतला दहन किया गया। कैलाश गर्ग ने कहा कि चीन की शह पर नेपाल पीएम जो झूठ बोल रहे हैं। यह सहन नहीं होगा।