{"_id":"5dc6428d8ebc3e5b012623d6","slug":"agra-religious-leaders-appealed-for-peace-over-ayodhya-verdict","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Verdict: आगरा में कायम रहे सुलहकुल की रवायत, धर्मगुरुओं ने की शांति की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya Verdict: आगरा में कायम रहे सुलहकुल की रवायत, धर्मगुरुओं ने की शांति की अपील
Sat, 09 Nov 2019 12:35 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
धर्मगुरु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने हर स्तर पर अपनी तैयारी की है। आगरा के हर गली-मोहल्ले में फोर्स तैनात कर दी गई है। अब जिम्मेदारी ताजनगरी के लोगों की है कि 500 साल से चली आ रही सुलहकुल की अपनी रवायत को कायम रखें। सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारा हमारी पहचान है। इसे बनाए रखना है। दुनिया को मोहब्बत का संदेश देने वाला शहर में अमन कायम रहना चाहिए।
मिसाल पेश करेगी ताजनगरी
श्रीमन:कामेश्वर मंदिर महंत योगेश पुरी ने कहा कि आगरा हमेशा से सुलहकुल की नगरी रहा है। शहर एक उदाहरण बनकर पूरे देश को दिखा देगा, कि हम सब एक थे, एक हैं और एक रहेंगे। सबसे जरूरी है अमन, शांति और भाईचारा, लोग इसे बनाए रखें।
मजहब नहीं सिखाता, आपस में बैर रखना
नायब काजी मौलाना मोहम्मद उजैर आलम ने कहा कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिंदी हैं हम, वतन है हिंदोस्तां हमारा। मेरी दरख्वास्त है कि हम सब आपस में भाईचारा बनाए रखें। हम हर इम्तिहान की घड़ी में हमेशा एकजुट होकर सामना करते रहे हैं। अपनी रवायत को कायम रखना है।

भाईचारे को बढ़ावा दें सभी लोग
गुरुद्वारा गुरु का ताल के मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह ने कहा कि हम कानून को मानने वाले हैं। आगरा सुलहकुल की नगरी है, सभी धर्म व वर्गों के लोग सदियों से एक दूसरे के साथ रहते आए हैं। अयोध्या प्रकरण पर फैसले के बाद भी आपसी भाईचारे, सद्भाव और प्रेम भाव से रहें।
वसुधैव कुटुम्बकम हमारी पहचान
आगरा महाधर्मप्रांत के फादर मून लाजरस ने कहा कि यह हमारी प्राचीन संस्कृति और धरोहर है कि हम वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सह निवास करते आए हैं। जो भी निर्णय आएगा, उसके सहृदय स्वीकार करेंगे। सभी से यही अपील है कि अमन बनाए रखें।
संविधान की गरिमा को बनाए रखें
भंते ज्ञानरत्न महाथेरा ने कहा कि न्यायालय का जो भी निर्णय हो, हम सबको संविधान की गरिमा बनाए रखनी है। लोगों से अपील है कि फैसला आने के बाद न कोई जश्न मनाए और न ही कोई प्रतिक्रिया करें। हम सभी का धर्म है शांति बनाए रखना।