फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra religious conversion case accused got the minor girl converted at home

आगरा में धर्मांतरण: आरोपियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी और मौलवी की तलाश

Sun, 04 Jul 2021 09:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Jul 2021 09:46 AM IST
सार

धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी ने नाबालिग छात्रा का घर में ही धर्म परिवर्तन कराया था। पुलिस अब मुख्य आरोपी के साथ-साथ धर्मांतरण कराने वाले मौलवी की तलाश की जुटी है। 

विज्ञापन
agra religious conversion case accused got the minor girl converted at home
आगरा: धर्मांतरण मामले के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र की 16 वर्षीय छात्रा का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने के आरोपी कासिम उर्फ निक्की यादव ने अपने घर पर ही किया था। किशोरी का घर में ही पहले धर्म परिवर्तन कराया, बाद में निकाह किया। इसमें आरोपी के माता-पिता, भाई-बहन ही शामिल हुए थे। 

विज्ञापन


किसी अन्य को नहीं बुलाया गया था। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है। पुलिस ने गिरफ्तार पांच आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी कासिम और धर्म परिवर्तन कराने वाले मौलवी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


हरीपर्वत क्षेत्र की रहने वाली छात्रा 15 जून को घर से लापता हो गई थी। एक जुलाई को घर लौटी थी। तब परिजनों को उसके निकाह और धर्म परिवर्तन का पता चला था। पिता ने भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को अवगत कराया तो वह पीड़ित परिवार को पुलिस के पास लेकर गए। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निक्की यादव बनकर की थी दोस्ती
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मऊ रोड स्थित नसीराबाद कॉलोनी निवासी कासिम कुरैशी ने निक्की यादव बनकर छह महीने पहले छात्रा से दोस्ती की थी। 15 जून को उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। तीन-चार दिन बाद जयपुर में रखा फिर आगरा लेकर आ गया। 

अपने घर में ही उसका धर्म परिवर्तन कराया। निकाह कर लिया। अपने परिचित और रिश्तेदारों को भी भनक नहीं लगने दी। मामले में कासिम के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, बहला-फुसलाकर अपहरण, धर्म परिवर्तन कराने का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके परिजनों को भी नामजद किया है। 

पुलिस ने शनिवार को कासिम के पिता रईसुद्दीन, मां रुखसार, बहन सोनम कुरैशी, भाई शकील और कामिल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी कासिम और धर्म परिवर्तन कराने वाले मौलवी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

तीन जिलों में मुख्य आरोपी की तलाश
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कासिम ने घर से भागने के बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया है। उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही। आरोपी के पिता और अन्य से पूछताछ में उसके फिरोजाबाद, अलीगढ़ और हाथरस में छिपे होने की आशंका है। पुलिस की एक-एक टीम इन जिलों में दबिश दे रही हैं। कासिम के पकड़े जाने पर मौलवी का पता चलेगा। इसके बाद उसे भी जेल भेजा जाएगा।

छात्रा का कराया मेडिकल
पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया है। हालांकि शनिवार को मेडिकल की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। छात्रा के गर्भवती होने के बारे में भी बताया गया है। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बयान भी दर्ज किए गए हैं। अब कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

मोहल्ले के लोगों में आक्रोश
पिता ने कहा था कि उन्हें आरोपी परिवार ने धमकाया था। इससे डरे हुए थे। बेटी के लौटने पर ही भाजपा विधायक से गुहार लगाई थी। पुलिस ने परिजनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। उधर, पीड़िता के मोहल्ले के लोग भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पहले भी आ चुके हैं मामले
पुलिस का कहना है कि शहर में इस तरह का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दो मामले आ चुके हैं। न्यू आगरा और ताजगंज में भी मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उनमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके कार्रवाई की थी। हालांकि किसी रैकेट की बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed