{"_id":"5b35ff614f1c1bed778b6891","slug":"agra-rape-attempt-with-minor-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को खींचकर छत पर ले जा रहा था दरिंदा, फिर हुआ ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को खींचकर छत पर ले जा रहा था दरिंदा, फिर हुआ ये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 29 Jun 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में 10 साल की नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश की गई। बालिका को एक युवक ने हाथ पकड़कर घर की छत पर ले जाने का प्रयास किया।
बालिका के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। परिजनों ने अभियोग दर्ज कराया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली बालिका घर से दुकान पर सामान लेने जा रही थी। रास्ते में उसे एक युवक मिल गया, उसने बालिका का हाथ पकड़ लिया।

पहले उसे रुपये देकर सामान लेने की कहने लगा, उसने मना किया तो युवक ने उसको खींचकर अपने घर की छत पर ले जाने का प्रयास किया। बालिका डर गई, उसने शोर मचा दिया।
इस पर लोग जुट गए। यह देखकर आरोपी भाग निकला। घटना की जानकारी पर बालिका के परिजन आ गए। उन्होंने थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी।
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को आरोपी समीर को घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं घटना से बालिका दहशत में है। आरोपी कैटरिंग का काम करता है। वह 30 साल का है।