फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Ranked Third in Clean Air Survey 2025 But Lung Diseases Surge Alarmingly Pollution Crisis Exposed

UP: आगरा की हवा इतनी है स्वच्छ, तो फिर क्यों बढ़ रहे सांस और फेफड़े के रोगी, हैरान कर देगी ये रिपोर्ट

Thu, 11 Sep 2025 08:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Sep 2025 08:23 AM IST
सार

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में आगरा को तीसरा स्थान मिला, लेकिन क्या वास्तव में आगरा की हवा इतनी ही शुद्ध है। एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में 10 साल में ओपीडी और भर्ती मरीजों के आंकड़ों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Agra Ranked Third in Clean Air Survey 2025 But Lung Diseases Surge Alarmingly Pollution Crisis Exposed
एसएन कॉलेज की ओपीडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसीि

विस्तार

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में जिस शहर को देश में तीसरा स्थान मिला है, वहां लोगों की सांसों पर संकट है। पांच साल से सांस रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2024 तक पिछले 10 साल में फेफड़ा संक्रमण के सबसे ज्यादा मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं। जन सूचना अधिकार के तहत मिले ये आंकड़े हैरान करने वाले हैं।
विज्ञापन


बता दें, 10 लाख से अधिक आबादी वाले 48 देशों में आगरा नगर निगम मो तीसरा स्थान मिला था। इस पर मेयर हेमलता दिवाकर और नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सम्मानित किया था। हीराबाग कॉलोनी निवासी पर्यावरणविद डॉ. शरद गुप्ता ने एसएन मेडिकल कॉलेज से मेडिसिन विभाग की ओपीडी और भर्ती मरीजों के आंकड़े जन सूचना अधिकार में मांगे थे।
विज्ञापन



 

एसएन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 10 वर्षों में एसएन कॉलेज में 594 मरीज फेफड़े संक्रमण के कारण पहुंचे थे। कई फेफड़ों के कैंसर तक से संक्रमित थे। वर्ष 2024 में 2023 की तुलना 20 केस अधिक हैं। 2024 में 79 और 2023 में 59, वर्ष 2022 में 48 जबकि 2021 में 28 फेफड़े रोगी मिले थे। वहीं, सांस रोगी (सीओपीडी) के अलावा निमोनिया, टीबी, अस्थमा और खांसी के मरीजों की संख्या में पांच वर्षों से वृद्धि हो रही है।
 
विज्ञापन

पर्यावरणविद डॉ. शरद गुप्ता का कहना है कि स्वच्छ हवा के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम से लेकर शासन प्रशासन तक पर्यावरण के प्रति संवेदनशील नहीं हैं। मरीजों के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं।

 
विज्ञापन

पीजी डिपार्टमेंट, एसएन मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट (ओपीडी/आईपीडी)
वर्ष             सीओपीडी            निमोनिया             अस्थमा            ब्रोंकाइटिस             टीबी
2015 6341/522             1419/90             1032/30            634/23             1611/276
2016 7216/544             2176/98             984/34             947/80             1210/298

2017 6117/578             1791/104             937/42            74/28             1799/312
2018 5496/675             1634/132             1126/42 796/38             1747/480

2019 6739/879             1244/169             1274/48 1032/44             1041/405
2020 2147/705             917/111             976/36            437/36             634/477

2021 3137/733            2011/134             411/34             631/32             711/392
2022 5762/723            3214/119             1236/48             1024/34             1096/373

2023 7641/804            1976/132             1447/55             1937/52             2026/412
2024 9427/943             1214/131             2106/63             1436/39             1744/393
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed