फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra rail board Failed on chairman test

चेयरमैन के टेस्ट में आगरा रेल मंडल फेल

Sun, 07 Jun 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 07 Jun 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Agra rail board Failed on chairman test
बता दें कि रेल यात्री पखवाड़ा के तहत रेलवे मंडल में प्रतिदिन अभियान
विज्ञापन
चलाकर साफ-सफाई, सुरक्षा और संरक्षा का दावा किया जा रहा है। इसी का जांचने के लिए रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने शनिवार को मथुरा से आगरा कैंट तक का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं के बारे में जाना। मंगला एक्सप्रेस में यात्रियों से बातचीत भी की। इसके बाद कैंट स्टेशन का क्लॉक देखा। द्वितीय श्रेणी के वेटिंग रूम भी गए। यहां के बाथरूम में अधिकारियों ने जेस्मिन फ्लेवर रूम फ्रेशनर का स्प्रेे कराया, ताकि साहब को बदबू न आए। लेकिन अधिकारी पान, गुटखा की पीक साफ कराना भूल गए। चेयरमैन ने इसे नोटिस में भी लिया। स्टेशन के ऊपर बने डोरमेट्री पर अव्यवस्थाएं चेयरमैन का पारा हाई हो गया। यहां बेड गंदी शीट, बेड पुराने मिले। स्वच्छता अभियान की याद दिलाते हुए जीएम और डीआरएम से इन्हें बदलने के निर्देश दिए। तीाी पत्रकारों ने सफाई व्यवस्था के बारे में उनसे सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि वह यहां की सफाई व्यवस्था व यात्री सुविधाओं से संतुष्ट नहीं हैं। अभी बहुत कुछ करना बाकी है। निरीक्षण के दौरान उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक महेश मंगल, आगरा रेल मंडल प्रबंधक प्रभाष कुमार व मंडल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
स्टेशन पर कदम रखते ही पकड़े जाएंगे अपराधी
जुलाई में कैंट स्टेशन पर इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम लगाया जाएगा। इसमें वीडियो सर्विलांस की सुविधा होगी। सभी एचडी कैमरे फेस डिटेक्शन टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे। सिस्टम में मंडल के शातिर अपराधियों के फोटो व जानकारी को अपलोड कर दिया जाएगा। जब भी कोई अपराधी स्टेशन पर प्रवेश करेगा। यह कैमरे उस अपराधी को डिटेक्ट कर कंप्यूटर पर डिस्प्ले कर देंगे। 

अंदर निरीक्षण, बाहर लपकेबाज
कैंट स्टेशन पर किसी भी बड़े अधिकारी या मंत्री का दौरा क्यों न हो, अव्यवस्थाएं हमेशा हावी रहती हैं। वहीं, लपके भी बेखौफ होकर यात्रियों के साथ खींचतान करते हैं। चेयरमैन के निरीक्षण के दौरान उनके साथ मंडल के सभी अधिकारी और फोर्स था। बावजूद इसके स्टेशन के मुख्य द्वार पर लपके यात्रियों के साथ जोरजबरदस्ती कर रहे थे। पर्यटकों को ठोला-ठोली पुकार रहे थे। बता दें लपके कोडवर्ड का प्रयोग करते हैं। ठोला मतलब पुरुष और ठोली महिला को कहते हैं। कपड़ों के रंग बताने के साथ इन शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।
सीनियर सिटीजन को तोहफा
कैंट स्टेशन पर आईआरसीटीसी ने सीनियर सिटीजन के लिए बैटरी चालित वाहन की शुरुआत की है। इसे विंटेज कार का रूप दिया है। इसका शुभारंभ चेयरमैन ने किया। उन्होंने जीएम के साथ इस वाहन की सवारी भी की।

मथुरा जंक्शन में भी मिली गंदगी
सेकंड एंट्री के स्लीपर और अपर क्लास वेटिंग हाल का शुभारंभ
मथुरा। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कैंट स्टेशन से पहले मथुरा जंक्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म एक पर कूड़ादान के समीप फैली गंदगी देखकर उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को डांटा। चेयरमैन मित्तल ने कहा कि धार्मिक  और पर्यटन स्थल होने के कारण यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यात्री आते हैं और इसके बाद भी इतनी गंदगी है। चेयरमैन के तेवर देख सभी डस्टबिन के आसपास तुरंत सफाई करा दी गई। इससे पहले उन्होंने सेकंड एंट्री के स्लीपर और अपर क्लास वेटिंग हाल का फीता काटकर शुभारंभ किया। बता दें कि जंक्शन की सेकंड एंट्री का बीते साल शुभारंभ किया गया था। इसका निर्माण वर्ष 2008-2009 में आरंभ हुआ और करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत आई है।

ट्रेनों का समय सुधारने के होंगे प्रयास
आगरा डिवीजन में अधिकांश ट्रेनों के देरी से चलने के बारे में पूछने पर चेयरमैन ने बताया कि रेल ट्रैक का सौ प्रतिशत उपयोग किया जा रहा है। ट्रेनों का समय सुधारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मथुरा जंक्शन पर उनके साथ जीएम महेश मंगल, डीआरएम प्रभाष कुमार, एडीआरएम शीलेंद्र प्रताप सिंह, एसएस केएल मीना, जेएल शर्मा, आरपीएफ असिस्टेंट कमाडेंट अभय सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

गतिमान के ठहराव की मांग
मथुरा। मथुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल के नेतृत्व में पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, रामकिशन पाठक चेयरमैन एके मित्तल से मिले। उन्होंने गतिमान एक्सप्रेस के मथुरा में ठहराव करने की मांग की। इसके अलावा मथुरा से इलाहाबाद और लखनऊ के लिए नई व सीधी ट्रेन चलवाने की मांग भी की। चेयरमैन ने धार्मिक व पर्यटन नगरी का हवाला देते हुए आश्वासन दिया है।

कमसम अधिकारियों को फटकार
आगरा। चेयरमैन ने स्टेशन पर बने कमसम रेस्टोरेंट का दौरा किया। यहां कई अनियमितताएं मिलीं। वेटर बिना दस्ताने पहने खाद्य सामग्री दे रहे थे। इस पर कमसम अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि कोई भी कर्मचारी बिना दस्ताने के काम नहीं करेगा। किचन का दौरा करते हुए कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। हालांकि प्लेटफार्म पर लगी स्टाल के वेंडरों ने भी चेयरमैन के आने पर पहली बार दस्ताने पहने। कुछ कर्मचारियों ने अपनी साइकिल प्लेटफार्म पर रख दी थी। चेयरमैन को देख वह साइकिल हटाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed