फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra policemen donate blood to illegal mining accused injured in encounter

खाकी के साथ इंसानियत का फर्ज: मुठभेड़ में घायल हुआ अवैध खनन का आरोपी, पुलिस ने खून देकर बचाई जान

Wed, 28 Sep 2022 05:15 AM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 28 Sep 2022 05:15 AM IST
सार

सीओ खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि इरादतनगर क्षेत्र के सूरजपुरा रोड पर पुलिस मुठभेड़ में मुरैना निवासी आकाश गुर्जर के पेट में नाभि के पास गोली लगी थी। एक गोली जांघ में भी लगी थी। पुलिस ने उसे उठाया और एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी पहुंचा दिया।

विज्ञापन
Agra policemen donate blood to illegal mining accused injured in encounter
अवैध खनन के आरोपी को देने के लिए रक्तदान करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इरादतनगर में खनन माफिया की घेराबंदी के दौरान मुठभेड़ में घायल ट्रैक्टर चालक की जान बचाने के लिए पुलिस ने ड्यूटी के साथ इंसानियत का फर्ज भी निभाया। चिकित्सकों ने सात यूनिट रक्त की जरूरत बताई थी। इस पर न सिर्फ छह पुलिसकर्मियों ने रक्त दिया, बल्कि एक परिजन की तरह दवा का इंतजाम भी किया। इससे घायल की जान बच गई।

विज्ञापन


सीओ खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि इरादतनगर क्षेत्र के सूरजपुरा रोड पर पुलिस मुठभेड़ में मुरैना निवासी आकाश गुर्जर के पेट में नाभि के पास गोली लगी थी। एक गोली जांघ में भी लगी थी। उसके खून निकल रहा था। पुलिस ने उसे उठाया। इसके बाद उसे एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी पहुंचा दिया। घटना की जानकारी पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सत्यजीत गुप्ता भी आ गए। पुलिस ने घायल के परिजन के बारे में पता किया। कॉल किया गया, लेकिन कोई नहीं आया। आकाश की हालत गंभीर थी।
विज्ञापन


डॉक्टर ने सात यूनिट रक्त की आवश्यकता बताई थी। यह बात सुनते ही पुलिस अधिकारियों ने रक्त की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। चिकित्सक ने बताया कि घायल का ब्लड ग्रुप ए पॉजीटिव है। इस पर वायरलेस पर मैसेज किया गया। इसके साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप पर भी मैसेज किया गया। ए पाजीटिव ब्लड ग्रुप वाले पुलिसकर्मी की तलाश की। देहात ही नहीं शहर के थानों को भी जानकारी दी गई। इस पर सुबह दस बजे आठ पुलिसकर्मी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब भी पुलिस कर रही देखभाल

थाना इरादतनगर में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, सिपाही शिवम सिंह, दीपक कुमार, नितिन कुमार, एसआई सिद्धार्थ कुमार और थाना ताजगंज के सिपाही रवि कुमार ने रक्तदान दिया। एक तरफ पुलिसकर्मियों ने रक्त दिया, उधर, चिकित्सकों ने घायल को आपरेशन शुरू कर दिया। इससे उसकी जान बच गई। एक घंटे बाद चिकित्सकों ने राहत की सांस ली। बाद में घायल के लिए दवाओं की भी जरूरत थी। इस पर भी पुलिस इंतजाम में लगी रही। घटना की जानकारी पर परिजन दोपहर में आ सके। दो पुलिसकर्मी रिजर्व में रखे गए हैं। रक्त की जरूरत होने वह आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed