{"_id":"66e7ad910363e28e3a0bb63f","slug":"agra-policefirst-called-the-police-station-then-filed-a-case-and-sent-him-to-jail-know-matter-2024-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: आगरा पुलिस ऐसा भी करती है...पहले थाने बुलाया, फिर मुकदमा लिखा और भेज दिया जेल; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आगरा पुलिस ऐसा भी करती है...पहले थाने बुलाया, फिर मुकदमा लिखा और भेज दिया जेल; जानें पूरा मामला
Mon, 16 Sep 2024 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Sep 2024 09:31 AM IST
सार
अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिश्री लाल राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिश्री लाल राजपूत ने रविवार को प्रेसवार्ता कर थाना सदर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने 17 अगस्त को उन्हें बहाने से थाने बुलाया। 6 घंटे बैठाए रखा। बाद में झूठी शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया और वांछित अपराधी बनाकर साैदागर लाइन क्षेत्र से गिरफ्तारी दर्शा दी।
उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी के केस में पहले जांच, फिर कार्रवाई के नियम का पालन नहीं किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने भी साथ नहीं दिया। मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखेंगे। कार्रवाई न होने पर भाजपा के खिलाफ समाज के लोग खड़े होंगे।

मिश्रीलाल राजपूत ने आरोप लगाया कि समाज के युवक कृष्णा राजपूत को पुलिस चाैकी तोरा में ले जाकर पीटा गया था। चाैकी प्रभारी ने थूक चटवाया था। मामले में पैरवी कर रहे थे। वह लोगों के साथ पुलिस आयुक्त से मिलने गए थे। इस दाैरान गहमागहमी हो गई थी। चाैकी प्रभारी पर मुकदमा दर्ज किया गया। मगर, बाद में उन पर समझाैते का दबाव बनाया जाने लगा। वह पीछे हटने के लिए तैयार नहीं थे। इस कारण उनके ऊपर मुकदमा लिख दिया गया। पुलिस ने कृष्णा राजपूत के मामले में बातचीत के लिए थाना सदर बुलाया। पुलिस से फोन पर हुई वार्ता की रिकाॅर्डिंग भी माैजूद है। पुलिस की कार्रवाई की वजह से उन्हें 18 दिन जेल में रहना पड़ा।
जनप्रतिनिधि की भूमिका पर उठाए सवाल
मिश्रीलाल राजपूत ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि की भूमिका इसमें रही है। वह सालों से भाजपा के साथ रहे हैं। इसके बावजूद किसी पदाधिकारी ने साथ नहीं दिया। अगर, उन्हें कोई उचित आश्वासन नहीं मिला तो वह समाज के लोगों को एकजुट कर आंदोलन करेंगे। प्रेसवार्ता में अर्जुन सिंह लोधी, कमल सिंह, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, लालजी वर्मा, धमेंद्र राजपूत आदि माैजूद रहे।