फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police: Woman was robbed after entering her house case registered under snatching section

आगरा पुलिस का ये है हाल: घर में घुसकर महिला से की गई लूट, छिनैती की धारा में दर्ज किया मुकदमा

Fri, 21 Feb 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Feb 2025 10:09 AM IST
सार

घर में घुसकर महिला से लूट करने के मामले में पुलिस खाली हाथ है। 24 घंटे बाद भी बदमाश की पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस मामले में पीड़ित से ही सवाल किए जा रही है। 
 

विज्ञापन
Agra Police: Woman was robbed after entering her house case registered under snatching section
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कालिंदी विहार (ट्रांसयमुना) सी ब्लाक में बैंक कर्मी के घर में घुसकर अकेली महिला से बदमाश ने लूट की थी। मारपीट कर गहने लूटने के बाद भाग गया था। घटना के 24 घंटे के बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन पुलिस पीड़ित से ही सवाल-जवाब करती रही। वहीं लूट की धारा की जगह छिनैती की धारा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


खंदौली स्थित पंजाब नेशनल बैंक के कैशियर राहुल कुमार शर्मा के घर में बुधवार की सुबह एक बदमाश घुस गया था। घर में अकेली पत्नी गुड़िया शर्मा से मारपीट कर लूटपाट की थी। बदमाश उन्हें कमरे में बंद कर भाग गया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रात में घटनास्थल पर गए थे। इस पर पीड़िता को रात नौ बजे मेडिकल के लिए भेजा। बीएनएस में छिनैती की धारा 304 में केस लिखा गया, जबकि घर में घुसकर लूट के मामले में बीएनएस की धारा 309 (4) में केस दर्ज होना चाहिए था। छिनैती की धारा राह चलते पर्स, मोबाइल, चेन आदि छीनने के मामले में भारतीय न्याय संहिता में नई जोड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटना के समय कुछ नहीं किया था। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने छानबीन की। एक पुलिसकर्मी राहुल शर्मा की बैंक गया। पीड़ित का कहना है कि पुलिस उनसे ही कई सवाल पूछ रही है। ऐसा दिखाया जा रहा है कि जैसे लूट नहीं चोरी हुई हो। पीड़ित परिवार को एफआईआर की काॅपी तक देने पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed