{"_id":"636a5abf4bcf7921f76e6705","slug":"agra-police-traces-the-missing-australian-cat-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पुलिस ने एक बिल्ली को खोजने के लिए झोंक दी पूरी ताकत, यूं लौटाई नन्हे-मुन्ने बच्चों के चहरों पर मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पुलिस ने एक बिल्ली को खोजने के लिए झोंक दी पूरी ताकत, यूं लौटाई नन्हे-मुन्ने बच्चों के चहरों पर मुस्कान
Tue, 08 Nov 2022 07:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 08 Nov 2022 07:03 PM IST
सार
थाना मंटोला में तीन बच्चों ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनकी बिल्ली गुम हो गई है। ये बच्चे काफी मायूस थे, जिसके बाद पुलिस ने ऑस्ट्रेलियन बिल्ली को खोज निकाला। बिल्ली के मिलते ही बच्चे खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन
बिल्ली के साथ बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना मंटोला में पुलिस ने मासूम बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। ये बच्चे अपनी ऑस्ट्रेलियन बिल्ली के गुम हो जाने से मायूस थे। तीनों ही बच्चे थाना मंटोला पहुंचे और पुलिस के बताया कि उनकी बिल्ली कहीं गुम हो गई है। बच्चों के मायूस चहरे देख पुलिस कि दिल पिघल गया।
ये भी पढ़ें - भूमि अधिग्रहण: एटा में JCB के आगे लेट गई महिलाएं, छूटे रेल अधिकारियों के पसीने, बुलानी पड़ी पुलिस
सीसीटीवी से पता चला कि यह ऑस्ट्रेलियन बिल्ली शहीद नगर में है। थाना पुलिस के द्वारा 24 घंटे के अंदर ही बिल्ली को ढूंढ लिया गया। थाने में सभी बच्चो को बुला कर एसओ राजवीर सिंह और कांस्टेबल राजकुमार के द्वारा बिल्ली को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
ये है मामला
सोमवार दोपहर को थाना मंटोला क्षेत्र के अंतर्गत सदर भट्टी की रहने वाली रीजा की ऑस्ट्रेलियन बिल्ली जैकी गुम हो गई थी। सदर भट्टी पर रहने वाले बच्चे रीजा समीर, रयान अली, आहिल समीर और मायशा रो रहे थे। यह सभी बच्चे रोते हुए थाना मंटोला पहुंचे। एसओ राजवीर सिंह को बिल्ली गुम होने की जानकारी दी। बच्चों को रोता देख राजवीर सिंह ने ऑस्ट्रेलियन बिल्ली की तलाश शुरू की। पुलिस ने बिल्ली की छानबीन शुरू की गई।
विज्ञापन