फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra police takes care of foreign tourists in coronavirus lockdown

कोरोना काल में 'अतिथि देवो भव:' परंपरा के मुरीद हुए विदेशी, आगरा पुलिस को कहा- धन्यवाद

Sat, 06 Jun 2020 01:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jun 2020 01:27 PM IST
सार

  • लॉकडाउन में आगरा पुलिस ने निभाई 'अतिथि देवो भव:' की परंपरा
  • विदेशी पर्यटकों के लिए किया दवा से लेकर खाने तक का इंतजाम

विज्ञापन
Agra police takes care of foreign tourists in coronavirus lockdown
विदेशी पर्यटकों ने जताया आगरा पुलिस का आभार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में जब लॉकडाउन लगा हुआ था तब आगरा की पुलिस अतिथि देवो भव: का संदेश दे रही थी। पुलिस ताजमहल का दीदार करने आए फ्रांस और नार्वे के तीन पर्यटकों की हर जरूरत को पूरा करने में लगी रही। 

विज्ञापन


पुलिस के इस व्यवहार ने पर्यटकों का दिल जीत लिया। अब जब उनकी वतन वापसी का वक्त आया तो पुलिस को धन्यवाद देते हुए नहीं थक रहे। विदेशी पर्यटकों ने भविष्य में भी भारत आने की इच्छा जाहिर की।  
विज्ञापन


फ्रांस के रहने वाले एलेक्स और एमाली, नार्वे की रहने वाली मियां ताज का दीदार करने भारत आए थे। 24 मार्च को कोरोना महामारी को देखते हुए देश में लॉकडाउन लगा दिया गया। इससे तीनों पर्यटक आगरा में ही फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बनी मददगार

तीनों पर्यटक वीरेंद्र रेजीडेंसी में ठहरे हुए थे। पर्यटकों को खाने-पीने की चिंता सता रही थी। इसकी जानकारी जब चौकी प्रभारी मनोज भाटी और प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार को हुई तो वो पहुंच गए। 

उन्होंने पर्यटकों का हालचाल जाना। उनसे उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद होटल में ठीक से रहने के इंतजाम कराए। लॉकडाउन के दौरान उन्हें किसी चीज की कमी महसूस नहीं होने दी। 

खाने, पीने के सामान से लेकर दवा तक मुहैया कराईं। यही वजह थी कि पुलिस की इस दरियादिली ने पर्यटकों का दिल जीत लिया। अब वो वतन वापस जा रहे हैं। 

फिर भारत आने की जताई इच्छा

उन्होंने पुलिस से कहा कि इटली और फ्रांस में महामारी के असर को ज्यादा देखते हुए वह खुद ही जाना नहीं चाहते थे। अब उनकी अपने देश में बात हो चुकी है। वह जल्द ही अपने वतन वापसी करने वाले हैं। 

पर्यटकों ने पुलिस और होटल कर्मचारियों के सहयोग पर आभार व्यक्त किया। पर्यटकों ने पुलिस का धन्यवाद दिया। यह भी कहा कि अब भविष्य में फिर से भारत आना चाहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed